Breaking Newsगैस लीकेज की वजह से लगी आग, 22 लोग झूलसे

गैस लीकेज की वजह से लगी आग, 22 लोग झूलसे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हमीरपुरः यूपी के हमीरपुर जिले में बारात जाने से एक दिन पूर्व चल रहे भोजन के कार्यक्रम में लीकेज सिलेंडर से लगी आग में 22 से अधिक लोग बुरी तरह से झुलस गए, जिन्हें सीएचसी राठ लाया गया। जहां से करीब आठ लोगों को मेडिकल कॉलेज उरई व सैफई के लिए रेफर किया गया है। हादसे के बाद वैवाहिक कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई।

मामला हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के लिंगा गांव का है, जहां अर्जुन अहिरवार के पुत्र हेमराज की गुरुवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के गढ़ी मलहरा बारात जानी है। बारात जाने से एक दिन पूर्व बुधवार की रात को अर्जुन अहिरवार के घर प्रीतिभोज कार्यक्रम रखा था। जिसमें खाना बनाने के दौरान हलवाई ने गैस भट्ठी जैसे जलाई वैसे ही सिलेंडर से गैस रिसाव की वजह से चारों तरफ फैली गैस में आग लग गई। आग पकड़ने पर सिलेंडर आग का गोला बन गया। इस दौरान वहां मौजूद 22 लोग झुलस गए जिन्हें राठ अस्पताल ले जाया गया। आठ लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कालेज उरई और सैफई रेफर कर दिया गया।

एसडीएम राठ विनय प्रकाश पाठक ने बताया कि लिंगा गांव में शादी समारोह के दौरान प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था। जिस जगह पर खाने की व्यवस्था थी, वहां सिलेंडर में लीकेज की वजह से आग लगी। जिसके चपेट में आने से 22 लोग झुलस गए। सभी को राठ सीएचसी में एडमिट कराया गया, जहां से आठ लोगों को बेहतर इलाज के लिए उरई और सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

सड़क हादसा में तेज रफ्तार स्कूटी सवार युवक की मौत

देहरादूनः डालनवाला क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क...

‘E20 के चलते गाड़ियों के Parts हो रहे खराब’, Arvind Kejriwal ने सरकार पर साधे निशाने, देखें वीडियो

स्टेज पर मैकेनिक लेकर पहुंचे आप सुप्रीमो नई दिल्ली: दिल्ली...

कांवड़ियों का उत्पात, लाठियों से कार तोड़ी, ड्राइवर को पीटा, Video Viral

हरिद्वारः हरिद्वार में हरियाणा की कार का एक कांवड़िए...

Assam Flood 2026: Actor Randeep Hooda ने बढ़ाया हाथ, चलाया राहत अभियान, देखें वीडियो

मनोरंजन: असम बाढ़ में इस साल मृतकों की संख्या...

Kangana ने Hrithik Roshan पर साधा निशाना, कहा- अपने पार्टनर को शर्मिंदा करना बंद करें

नई दिल्ली: सांसद कंगना रणौत तथा अभिनेता ऋतिक रोशन...

सड़क हादसा में तेज रफ्तार स्कूटी सवार युवक की मौत

देहरादूनः डालनवाला क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक युवक की बिजली के...

‘E20 के चलते गाड़ियों के Parts हो रहे खराब’, Arvind Kejriwal ने सरकार पर साधे निशाने, देखें वीडियो

स्टेज पर मैकेनिक लेकर पहुंचे आप सुप्रीमो नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल को लेकर...

कांवड़ियों का उत्पात, लाठियों से कार तोड़ी, ड्राइवर को पीटा, Video Viral

हरिद्वारः हरिद्वार में हरियाणा की कार का एक कांवड़िए के साथ टक्कर होने का मामला सामने आया है, जिसमें...

Assam Flood 2026: Actor Randeep Hooda ने बढ़ाया हाथ, चलाया राहत अभियान, देखें वीडियो

मनोरंजन: असम बाढ़ में इस साल मृतकों की संख्या अब 82 तक पहुंच चुकी है। हजारों लोग अभी भी...