Breaking Newsशादी से 1 दिन पहले दुल्हन का अपहरण कर किया रेप

शादी से 1 दिन पहले दुल्हन का अपहरण कर किया रेप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डूंगरपुरः राजस्थान की डूंगरपुर पुलिस ने शादी से पहले दुल्हन का अपहरण कर उससे रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दुल्हन का शादी से एक दिन पहले अपहरण कर ले गया था। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। अपहरण की इस वारदात के बाद शादी के घर में हंगामा खड़ा हो गया था। अगले दिन बारात भी दुल्हन के दरवाजे पर आ गई थी। लेकिन दुल्हन के नहीं मिलने से बारात ने वहां जमकर बखेड़ा कर दिया था और वह बैरंग लौट गई। दुल्हन के अपहरण और रेप का यह मामला डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना इलाके से जुड़ा हुआ है।

डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा पुलिस उपाधीक्षक रामेश्वरलाल ने बताया कि बीते 4 दिसंबर को सीमलवाड़ा इलाके में दो बहनों की शादी इलाके के ही एक गांव के दो सगे भाइयो से शादी होनी थी। लेकिन शादी के एक दिन पहले 3 दिसंबर को छोटी दुल्हन गायब हो गई थी। उधर अगले दिन 4 दिसंबर को बारात दुल्हन के घर पहुंच गई। छोटी दुल्हन गायब होने की सूचना पर बारातियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। फिर बरात बैरंग लौट गई थी।

परिजनों ने बाद में धम्बोला थाने में दुल्हन के गायब होने की रिपोर्ट दी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दुल्हन की तलाश शुरू की। उसके बाद पुलिस ने दुल्हन को उदयपुर से दस्तयाब कर लिया। बाद में अपहृत दुल्हन ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि समीर नाम का युवक उसका अपहरण करके ले गया था। वह मूलतया उत्तर प्रदेश का रहने वाला है लेकिन वर्तमान में सीमलवाड़ा में रहता है। दुल्हन ने बताया कि समीर उसका अपहरण कर उसे उदयपुर ले गया था।

इस बीच समीर ने उसे उदयपुर मार्ग पर एक होटल में रखकर उसके साथ रेप किया था। पीड़िता ने समीर के खिलाफ अपहरण और रेप की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी समीर की तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी समीर से पूछताछ कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...