Breaking Newsनकली आईफोन-13 बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

नकली आईफोन-13 बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर में पुलिस ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को सस्ती कीमत पर एप्पल का असली आईफोन-13 देने का झांसा देने के बाद उन्हें नकली आईफोन-13 बेचकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। नोएडा पुलिस ने गीरोह के तीन लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार किया।  थाना सेक्टर 63 पुलिस ने इनके पास से साढ़े चार लाख रुपये नकद, 60 नकली आईफोन, एक डस्टर कार आदि बरामद किया. पुलिस तीनों से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक गिरोह ने संभावित खरीदारों को महज 53 हजार रुपये में आईफोन-13 देने का प्रस्ताव देकर झांसा दिया, जबकि आईफोन-13 का बाजार मूल्य अभी 66 हजार रुपये है।

गिरोह ने नकली आईफोन-13 दिल्ली के बाजार से महज 12 हजार रुपये में खरीदे, लेकिन ऑनलाइन चीनी पोर्टल अलीबाबा से साढ़े चार हजार रुपये में आईफोन के असली बॉक्स और 1000 रुपये मूल्य वाले वाले एप्पल के असली स्ट्रीकर खरीदे।  पुलिस ने कहा कि इस तरह असली बॉक्स और असली स्ट्रीकर के साथ नकली आईफोन की कीमत 17,500 रुपये बैठती है, लेकिन गिरोह ने इन्हें 53 हजार रुपये में लोगों को बेचा। पुलिस ने कहा कि गिरोह ने मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करके भोले-भाले खरीदारों को आईएमईआई संख्या दिखाई ताकि उन्हें ठगा जा सके।

अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन साद मियां खान ने बताया कि राजीव कुमार नामक व्यक्ति ने थाना सेक्टर 63 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने सस्ते दाम पर आईफोन बेचने के नाम पर उनसे संपर्क किया। उन्होंने शुरुआती दौर में सस्ते दर पर आईफोन दिया, लेकिन बाद में उन्हें आईफोन की जगह नकली आईफोन भेज दिए। 

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। थाना सेक्टर 63 पुलिस ने गुरुवार को अभिषेक कुमार, ललित त्यागी और रजनीश रंजन नामक तीन लोगों को गिरफ्तार किया. खान ने बताया कि गिरोह के कुछ लोग अभी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने साढ़े चार लाख रुपये नकद, 60 नकली आईफोन और एक डस्टर कार बरामद किया है. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दर्जनों लोगों से लाखों रुपये की ठगी की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...