Baddiपंजाबः भीड़-भाड़ वाले बाजार से महिला ने चुराए 27 हजार रुपए, देखें...

पंजाबः भीड़-भाड़ वाले बाजार से महिला ने चुराए 27 हजार रुपए, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर में दिन-दिहाड़े चौड़ा बाजार में लूट की वारदात का मामला सामने आया है। चौड़ा बाजार में महिला ने शॉपिंग कर रही दूसरी महिला के पर्स से 27 हजार रुपए चुरा लिए थे। उक्त महिला इस घटना के बाद से फरार चल रही थी। आज पुलिस ने मध्यप्रदेश से चलने वाले ठग गिरोह का भंडाफोड़ करके दो महिलाओं को काबू किया है। हालांकि एक महिला अभी भी फरार चल रही है।

पुलिस ने उक्त महिलाओं को घंटा घर के नजदीक से पकड़ा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं का पता लगाया। शिकायतकर्ता बलजीत कौर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी माता मनजीत कौर के साथ चौड़ा बाजार में कपड़े खरीद रही थी। उसके पीछे तीन महिलाएं आकर खड़ी हो गईं। शातिर महिलाओं ने बहुत चालाकी से पर्स की जिप खोलकर नकदी चुरा ली।

पकड़ी गई महिलाओं की पहचान महक सिसोदिया, जानकी सिसोदिया गांव कड़ीया जिला राजगढ़ के रूप में हुई है। थाना कोतवाली के एसएचओ संजीव कपूर ने कहा कि ये ठग महिलाओं का गिरोह मध्यप्रदेश से आपरेट हो रहा है। ये गिरोह गांव राजगढ़ से चल रहा है। ये महिलाएं भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाने पर रखती थी। मौका देख महिलाएं सामान चोरी कर फरार हो जाती थी। महिलाओं को आज अदालत में पेश किया गया है। महिलाओं को 1 दिन का पुलिस को रिमांड मिला है। रिमांड दौरान गिरोह के बाकी सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...