Breaking Newsड्रोन के जरिए भारतीय खेत में गिराया नोट और हथियार से भरा...

ड्रोन के जरिए भारतीय खेत में गिराया नोट और हथियार से भरा पैकेट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जम्मू कश्मीरः पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए हथियार, ड्रग्स भेजे जाने के बाद अब नोट के बंडल भेजे जाने का मामला भी सामने आया है। दरअसल जम्मू के सांबा जिले में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास एक खेत में सीलबंद पैकेट गिरा मिला। जिसमें हथियार के साथ-साथ नोटों के बंडल है। इस पैकेट को ड्रोन से गिराए जाने का संदेह जताया जा रहा है। सीलबंद पैकेट मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने अपनी जांच शुरू की। पुलिस जवानों ने पैकेट खोला तो उसमें से हथियार के साथ-साथ लाखों रुपए कैश भी मिले।

मामले की जानकारी देते हुए सांबा के एसएसपी अभिषेक महाजन ने कहा कि इंटरनेशनल बॉर्डर के पास सीलबंद पैकेट मिलने की सूचना पर हमने बम डिफ्यूजल स्क्वायड को घटनास्थल पर भेजा था। जब उन लोगों ने पैकेट को खोला तो उसमें से पांच लाख रुपए (भारतीय नोट), दो चाइनीज पिस्टल, चार मैगजीन, 60 कारतूस, डेटोनेटर और दो आईईडी बरामद हुए। बरामद साम्रगियों को जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की छानबीन के निर्देश दिए गए है।

यह पैकेट पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए विजयपुर में भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक खेत में गिराया गया था। पुलिस को ड्रोन से गिराए गए पैकेट के बारे में ग्रामीणों ने सूचना दी थी। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि इस घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची उस जगह को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस को शक है कि इसी तरह के कुछ और पैकेट इलाके में गिराए गए है।

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक पिछले करीब 10 महीनों में जम्मू कश्मीर से लगती भारतीय सीमा में पाकिस्तानी ड्रोनों ने करीब 200 बार घुसपैठ की है। एजेंसियां इसे सीमा सुरक्षा को लेकर बड़ा खतरा मान रही हैं। बीते कुछ दिनों से जम्मू कश्मीर, पंजाब सहित पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अन्य राज्यों के गांवों में भी ड्रोन से दाखिल होने के मामले सामने आए है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...