चंडीगढ़: गांव मुनीमपुर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने फ्लोरीकल्चर (पुष्प उत्पादन) क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित किसानों को पुष्प रत्न एवं पुष्प सम्मान पुरस्कार प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के किसान आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। विशेष रूप से पुष्प उत्पादन के क्षेत्र में किसानों ने अपनी मेहनत, नवाचार और वैज्ञानिक पद्धतियों के माध्यम से उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि फ्लोरीकल्चर किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में विविधीकरण को भी बढ़ावा दे रहा है।
मुख्यमंत्री ने सम्मानित किसानों को शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाने और बागवानी एवं पुष्प उत्पादन को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुनीमपुर में किसानों को प्रदान किए पुष्प रत्न एवं पुष्प सम्मान पुरस्कार
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.