Himachal Govt
NationalHighway पर ट्रक और Scorpio की टक्कर में गाड़ी को लगी आग,...

Highway पर ट्रक और Scorpio की टक्कर में गाड़ी को लगी आग, जिंदा जला व्यक्ति, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शादी में शामिल होने जा रहा था मृतक

पालीः जोधपुर-पाली हाईवे पर आज सुबह भीषण सड़क हादसे में जिंदा जलने से व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा ब्यावर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे (NH-162) पर हुआ। जहां गुड़ा एंदला इलाके में ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। घटना में स्कॉर्पियों को आग लग गई और इस आग की चपेट में आने से चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो चालक के सामने अचानक जानवर आ गया और उसको बचाने की चालक ने कोशिश की। लेकिन गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ते हुए रॉन्ग साइड जा पहुंची। वहीं सामने से आ रहे मिनी ट्रक से टकरा स्कॉर्पियों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ ही सेकंड में स्कॉर्पियो में आग लग गई। गाड़ी में सवार हरियाणा के नारोल जमालपुर निवासी 30 वर्षीय महेंद्र कुमार की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि महेंद्र कुमार शादी में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन रास्ते में यह हादसा उनका अंतिम सफर बन गया, स्कॉर्पियो में आग लगने के बाद वह बाहर नहीं निकल पाए और जिंदा जल गए। वहीं मिनी ट्रक का चालक रवि जाट (निवासी – गोगामेड़ी, हनुमानगढ़) घायल हो गया, जिसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पाली SP आदर्श सिधू ने मौके पर FSL और MOB टीम को भेजा। टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और हादसे की विस्तृत जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि हाईवे पर जानवरों की उपस्थिति अब बड़ा खतरा बन चुकी है, लेकिन संबंधित विभागों की अनदेखी के कारण हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा रोष है। उनका कहना है कि NH पर आवारा पशु नियंत्रण के लिए प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा, जिससे रोजाना किसी न किसी की जान जा रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

अधिकांश प्रमुख मांगों पर कार्रवाई पहले ही प्रक्रिया में होगी: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: अपने कर्मचारियों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान...

मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: खुड्डियां

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली...

सत्कार सखियों की कड़ी मेहनत की बदौलत 75 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीकरण हुआ

गोइंदवाल साहिब: राखी के त्यौहार पर पंजाब के मुख्यमंत्री...

गुरुग्राम के दौलताबाद पीएचसी को सीएचसी में किया जाएगा अपग्रेड

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने...

PSPCL द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर जारी

चंडीगढ़: पंजाब के बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद...

अधिकांश प्रमुख मांगों पर कार्रवाई पहले ही प्रक्रिया में होगी: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: अपने कर्मचारियों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के प्रति भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए पंजाब...

मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: खुड्डियां

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की कर्मचारियों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते...

सत्कार सखियों की कड़ी मेहनत की बदौलत 75 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीकरण हुआ

गोइंदवाल साहिब: राखी के त्यौहार पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 1.37 लाख ‘सत्कार सखियों’ को...

गुरुग्राम के दौलताबाद पीएचसी को सीएचसी में किया जाएगा अपग्रेड

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य सभी नागरिकों को उनके...