रुड़कीः उत्तराखंड में सिविल लाइंस कोतवाली इलाके में रविदास धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष और बसपा नेता योगेश कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार योगेश अपने दो साथियों के साथ कार में जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में दो कारों में सवार लोगों ने उन्हें रोक लिया और उसके बाद उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस घटना में योगेश गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता हैकि कुछ लोग लाठी-डंडों से योगेश पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे है। योगेश अपने बचाव में चीख रहा है, लेकिन कोई उसकी एक नहीं सुन रहा। पास से गुजर रहे किसी शख्स ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वहीं योगेश पर हुए अचानक हुए हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। दूसरी ओर अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीएसपी नेता को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका नजर आ रही है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।रविदास धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष और बसपा नेता नेता पर हुआ ह/मला, हालत गं/भीर#PunjabNews #BSPLeaderAttack #RavidasDhamTrust #PoliticalAttack #JalandharNews #BreakingNews #CrimeIncident #SeriousCondition #ViolenceCase #LawAndOrder pic.twitter.com/ZJaf112tno
— Encounter India (@Encounter_India) October 25, 2025