Loading...
Punjab Govt
HomeSportsहमेशा के लिए एक-दूसरे के हुए Sara-Arjun, Grand Wedding में शामिल हुआ...

हमेशा के लिए एक-दूसरे के हुए Sara-Arjun, Grand Wedding में शामिल हुआ Ambani परिवार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खेल : सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक ऑफिशियली एक-दूसरे के हो गए हैं। 5 मार्च को मुंबई में दोनों ने धूमधाम के साथ शादी की है। अर्जुन और सानिया की शादी में क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की तमाम बड़ी हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला है। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना के साथ शादी में शामिल हुए।


वेडिंग सेरेमनी में शाहरुख ऑफ व्हाइट कलर के कुर्ते पायजामा में नजर आए। वहीं गौरी खान यैलो कलर की साड़ी में नजर आई। मां के साथ सुहाना खान ने भी येलो कलर के लहंगे में ट्विनिंग की। खान फैमिली ने पैपाराजी के कैमरे पर हंसते-मुस्कुराते हुए पोज दिया।

अंबानी परिवार भी हुआ शामिल

सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें देखा जा सकता है कि अंबानी परिवार भी कपल की वेडिंग में शामिल हुआ है। नीता मुकेश अंबानी और मुकेश अंबानी ने अर्जुन-सानिया की शादी में जाकर और भी ज्यादा रौनक बढ़ा दी है। जहां मुकेश अंबानी ब्लैक कलर के कोट पैंट में नजर आ रहे हैं। वहीं नीता अंबानी गोल्डन कलर की साड़ी में दिख रही हैं। बालों में जुड़ा बनाकर गजरे में वह बेहद प्यारी नजर आ रही हैं।

कपल ने पहनाई एक-दूसरे को वरमाला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कपल एक-दूसरे को वरमाला पहनाता हुआ दिख रहा है। इसमें अर्जुन वरमाला के समय अपनी पत्नी को गले से लगाते भी दिख रहे हैं वहीं सचिन वर-वधू को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम बहुत ही शानदार और पारंपरिक अंदाज में आयोजित किया गया। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

ऐसे शुरु हुई दोनों की लव-स्टोरी

अर्जुन तेंदलुकर घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी पहचान बना रहे हैं। अब अर्जुन के जीवन को इस नए अध्याय की शुरुआत पर फैंस और क्रिकेट जगत की ओर से शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की प्रेम कहानी किसी फिल्म स्टोरी से कम नहीं है।

दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रैंड के जरिए हुई थी जिसके बाद दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई। सानिया एक सफल एंटरप्रेन्योर है। वह Mrs Paws Pet Spa & Pet Spa & Store की फाउंडर हैं जो पालतू जानवरों की ग्रूमिंग और केयर सेवाएं प्रदान करता है।

बिजनेस की दुनिया में कदम रखने से पहले सानिया चंडोक ने 2020 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया इसके अलावा उन्होंने worldWide Veterinary Service से वेटरिनरी टेक्नीशियन का डिप्लोमा भी हासिल किया है जो उनके पेट केयर बिजनेस से जुड़ी विशेषज्ञता को मजबूत करता है।

अच्छे परिवार से ताल्लुकात रखती है सानिया

सानिया चंडोक एक प्रभावशाली घई परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इनका कारोबार फूड और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में फैला हुआ है। घई फैमिली मुंबई के मशहूर इंटर कॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल से जुड़ी हुई है। मशहूर आइसक्रीम ब्रांड Brooklyn Creamery के मालिक भी हैं। 26 साल के अर्जुन तेंदलुकर ने घरेलू क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। 26 साल के अर्जुन का प्रदर्शन संतुलित रहा है। अर्जुन ने 24 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 38.03 की औसत से 52 विकेट झटके हैं। वहीं अर्जुन ने फर्स्ट क्लास मैचों में 20.75 की औसत से 685 रन बनाए हैं जो उन्हें निचले क्रम में इस्तेमाल बल्लेबाजी साबित करता है।

24 लिस्ट-ए-मैचों में अर्जुन तेंदुलकर के नाम 26 विकेट (42.65 औसत) दर्ज हैं। लिस्ट में उन्होंने 14.54 की औसत से 160 रन बनाए हैं। अर्जुन ने 29 टी-20 मुकाबलों में 22.97 के एवरेज से 35 विकेट चटकाए हैं। टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 13.50 के एवरेज से 189 रन भी जोड़े हैं। बाएं हाथ के आलराउंडर अर्जुन इंडियन प्रीमियर लीग के आने वाले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का पार्ट होंगे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page