नई दिल्ली: नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल कर दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि – पिछले दो दशक से ज्यादा समय से राज्यसभा जाना चाह रहा हूं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि जो नई सरकार बनेगी उसे पूरा मार्गदर्शन मिलेगा। इन सबके बीच पटना में भारी बवाल की स्थिति बन गई है। सीएम आवास के बाहर भी बड़ी संख्या में जेडीयू के कार्यकर्ता जमा हो गए हैं। जेडीयू कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना अपनी पार्टी के नेताओं को भी करना पड़ रहा है। जेडीयू एमएलसी संजय गांधी को वहां से भागना पड़ा। बीजेपी कोर्ट से मंत्री सुरेंद्र मेहता की गाड़ी जेडीयू समर्थकों ने रोक दी।
पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 5, 2026
Read In English : https://encounternews.in/india/nitish-kumar-resigns-as-bihar-chief-minister-set-to-transition-to-rajya-sabha/
इन सबके बीच अब पटना में बवाल की स्थिति बन चुकी है। मुख्यमंत्री आवास के बाहर बड़ी संख्या में जेडीयू के कार्यकर्ता जमा हो गए हैं। जेडीयू कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना अपनी पार्टी के नेताओं को भी करना पड़ा रहा है। जेडीयू एमएलसी संजय गांधी को वहां से भागना पड़ा वहीं बीजेपी कोटे से मंत्री सुरेंद्र मेहता की गाड़ी जेडीयू समर्थकों ने रोक दी।
राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के पोस्ट के जरिए राजनीति में अपने अगले कदम का खुलासा कर दिया है। उन्होंने राज्यसभा सदस्य बनने की ख्वाहिश जताते हुए साफ कर दिया है कि वो अब दिल्ली की राह पकड़ेंगे और बिहार की नई सरकार को अपना मार्गदर्शन देंगे।
श्री @NitishKumar जी ने बिहार से राज्यसभा सदस्य का आज नामांकन भरा है।
बीते दो दशकों से बिहार की जनता के कल्याण के लिए आपकी प्रतिबद्धता और समर्पित नेतृत्व ने प्रदेश को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया है। जनसेवा का आपका व्यापक अनुभव तथा नीति-निर्माण की… pic.twitter.com/3wfIfX521C— Amit Shah (@AmitShah) March 5, 2026
नीतीश कुमार से मिले अमित शाह
नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन कर दिया है। नॉमिनेशन के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास पर पहुंच चुके हैं। ग्रह मंत्री अमित शाह गेस्ट हाउस में बीजेपी और जेडीयू के सीनियर नेताओं के साथ मीटिंग कर रहे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि – ‘नीतीश कुमार ने बिहार से राज्यसभा सदस्य का आज नामांकन भर दिया है। बीते दो दशकों से बिहार की जनता के कल्याण के लिए आपकी प्रतिबद्धता और समर्पित नेतृत्व ने प्रदेश को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया है। जनसेवा का आपका व्यापक अनुभव तथा नीति निर्माण की गहरी समझ राज्यसभा की कार्यवाही को और प्रभावी बनाएगी। आपकी गरिमामयी उपस्थिति से एनडीए के सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को और भी मजबूती मिलेगी’।