पंचकूला: शहर मेें कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस ने लूट के इरादे से की गई युवक की हत्या के मामले को सिर्फ कुछ घंटों में सुलझा लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार करके अदालत से तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया जा चुका है।
वहीं वारदात में शामिल उसका फरार नाबालिग साथी भी क्राइम ब्रांच की टीम ने काबू कर लिया है। पुलिस के द्वारा मामले की गहनता से जांच चल रही है और वारदात में इस्तेमाल होने वाला हथियार, खून से सने कपड़े और छिना गया मोबाइल फोन बरामद करना बाकी है।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि एक युवक पर अज्ञात युवकों के द्वारा हमला किया गया है। जांच में सामने आया कि 29 साल का दीपक अमेठी (उत्तर प्रदेश) जो की वर्तमान समय में ढकोली में किराए पर रह रहा था और चंडीगढ़ में स्थित एक कॉल सेंटर में कार्यरत था। 2/3 मार्च देर रात करीबन 2 बजे बाइक पर रोककर एक मित्र के साथ फोन पर बातचीत शुरु की।
इस दौरान दो अज्ञात युवकों ने उस पर तेजधार चाकुओं के साथ हमला कर दिया और उसका मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गया। गंंभीर रुप से घायल दीपक को तुरंत सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के भाई की शिकायत पर थाना सेक्टर-5 में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई।
मामले की गंभीरत को देखते हुए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया और आरोपियों की तलाश शुरु की गई। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 के इंचार्ज दलीप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तुंरत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रोशन निवासी गोपालगंज हाल के किराएदार ढकोली को वारदात के मात्र छह घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी को 4 मार्च को अदालत में पेेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े तथा छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया जाना बाकी है। शुरुआती पूछताछ में यह सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों आरोपियों ने नशे का सेवन किया था।
जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी रोशन पर पूर्व में नाबालिग रहते हुए थाना सेक्टर-5 और सेक्टर-14 में लूट के तीन मामले दर्ज हैं। अब तक की जांच में मृतक और आरोपियों के बीच में किसी भी तरह की व्यक्तिगत रंजिश भी सामने नहीं आई। शुरुआती जांच के अनुसार, यह वारदात सिर्फ लूट के उद्देश्य से अंजाम दी गई थी और दीपक के द्वारा विरोध करने पर हत्या दी गई थी।
आज क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने मामले में शामिल दूसरे आरोपी नाबालिग को भी काबू कर लिया है। मुख्य आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। पुलिस पूरे मामले में हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने आरोपी को पकड़ने में जरुरी भूमिका निभाने वाले क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 इंचार्ज दलीप सिंह, एसआई राकेश, एएसआई राजेश, मुख्य सिपाही परवेश, सिपाही लोकेश और सिपाही सचिन की खास तौर पर सराहना की है।
पंचकूला पुलिस कमिशनर शिवास कविराज ने अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है जो भी कानून को चुनौती देगा उसके खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। हमारी प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा है और ऐसे जघन्य अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। पुलिस पूरी प्रतिबद्धता और पेशेवर तरीके से काम कर रही है। भविष्य में भी ऐसे अपराधियों पर कड़ा प्रहार जारी रहेगा।