Himachal Govt
National22 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

22 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

देवघरः जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना बीती देर रात पड़रिया गांव में हुई। गुरुवार सुबह सड़क किनारे युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। वहीं जांच के बाद मृतक की पहचान चपरिया गांव निवासी रोहित यादव के रूप में हुई। जसीडीह थाना प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि बीती रात एक महिला समेत 3 लोगों ने रोहित को किसी काम के बहाने घर से बाहर बुलाया था, जिसके बाद वह वापिस नहीं लौटा। परिजनों ने उन्हीं तीनों पर हत्या का शक जताया है। जसीडीह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। परिजनों द्वारा बताए गए तीनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की वजह स्पष्ट हो पाएगी और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: कोल्ड ड्रिंक पिलाकर सरपंच पर दुष्कर्म का महिला ने लगाया आरोप, केस दर्ज

जालंधर, ENS: थाना मकसूदां पुलिस ने काहनपुर गांव के...

आज का राशिफल, 25 अगस्त 2026

आज 25 अगस्त को भौम प्रदोष व्रत है। सावन...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफा

घग्गा/पटियाला: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज...

Jalandhar News:  सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो

फिल्लौर: जिले के फिल्लौर-नूरमहल रोड पर बीती रात एक...

Jalandhar News: कोल्ड ड्रिंक पिलाकर सरपंच पर दुष्कर्म का महिला ने लगाया आरोप, केस दर्ज

जालंधर, ENS: थाना मकसूदां पुलिस ने काहनपुर गांव के सरपंच कमलजीत सिंह के खिलाफ महिला की शिकायत पर दुष्कर्म...

आज का राशिफल, 25 अगस्त 2026

आज 25 अगस्त को भौम प्रदोष व्रत है। सावन के महीने में प्रदोष व्रत का महत्व तो है ही,...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफा

घग्गा/पटियाला: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पटियाला जिले के गांव देधना से विभिन्न जिलों में स्थापित...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिवंगत कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से की मुलाकात

पत्नी के लिए सरकारी नौकरी का किया ऐलान चंडीगढ़:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने होनहार कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह...