Himachal Govt
LudhianaPunjab News: 2 गुटों में हुए विवाद में चली गोलियां, नाबालिग घायल,...

Punjab News: 2 गुटों में हुए विवाद में चली गोलियां, नाबालिग घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
लुधियानाः जिले के शेरपुर कलां इलाके में 2 गुटों में देर रात हुए विवाद में फायरिंग हुई। फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों में दहशत का माहौल पाया गया और कई दुकानदार दुकानें बंद करके भाग गए। इस घटना में सब्जी मंडी से खरीददारी करके पिता के साथ घर लौट रही किशोरी की कलाई पर गोली के छर्रे या गोली लग गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डाक्टरों के मुताबिक किशोरी के हाथ का एक्सरे करवाया जाएगा, उसके बाद पता चलेगा कि छर्रे लगे है या गोली। घायल किशोरी की पहचान मैरी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए सरबजीत सिंह ने कहा कि वह सब्जी मंडी गया हुआ था। मंडी से वह वापिस लौटा ही था। गली में पहले से कुछ युवक खड़े थे। कुछ देर बाद अचानक गली में गोलियां चलने की आवाज आने लगी। फायरिंग इतनी अधिक हुई कि लोग दुकानें बंद करके भाग गए। कुछ देर बाद मेरी भतीजी मैरी और बहन मेरे पास आए। मैरी की कलाई से खून बह रहा था। अब पता नहीं उसकी कलाई पर गोली लगी है या छर्रे लगे है। मैरी को तुरंत घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लेकर आए। मैरी 9वीं कक्षा की स्टूडेंट है। गली में सीसीटीवी कैमरें लगे है पुलिस अपने स्तर पर यदि चैक करे तो पूरा मामला क्लियर पता चल सकता है कि गोलियां चलाने वाले कौन लोग है। फिलहाल सिविल अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है। अस्पताल में तैनात डाक्टरों द्वारा संबंधित थाना पुलिस को भी सूचना दी जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

किसानों की धान की फसल के एक-एक दाने की होगी खरीद – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को मिले अच्छे अवसर – Krishan lal Panwar

चंडीगढ़: पंचायत एवं खनन मंत्री एवं एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन...

शुरु हुई पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय,...

ईस्माइला में शहीद इंस्पेक्टर जगमहेंद्र कौशिक की प्रतिमा का अनावरण

चंडीगढ़ : हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा...

प्रदेश के 150 स्कूलों के भवनों का 400 करोड़ रुपए की लागत से जल्द शुरू होंगे निर्माण कार्य: Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

किसानों की धान की फसल के एक-एक दाने की होगी खरीद – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि धान की फसल खरीद के दौरान किसी भी प्रकार...

प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को मिले अच्छे अवसर – Krishan lal Panwar

चंडीगढ़: पंचायत एवं खनन मंत्री एवं एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार के के पानीपत के...

शुरु हुई पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध...

ईस्माइला में शहीद इंस्पेक्टर जगमहेंद्र कौशिक की प्रतिमा का अनावरण

चंडीगढ़ : हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने रोहतक के गांव ईस्माइला में सीमा सुरक्षा बल के...