फरीदाबादः जिले के थाना तिंगाव क्षेत्र के अंर्तगत हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी भारत उर्फ भालू वासी कचेडा गोत्तमबुध नगर उत्तर प्रदेश हाल फ्रैंडस कालोनी बल्लभगढ़ को अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने मुठभेड़ के बाद IMT क्षेत्र फरीदाबाद से काबू किया है।
Read in Punjabi:-
जानकारी देते वरुण कुमार दहिया, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 ने बताया कि 8 अगस्त को अपराध शाखा सेंट्रल की टीम गश्त पर थी, जिनको गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि भारत उर्फ भालू अपराधिक किस्म का व्यक्ति हैं जिसने कुछ दिनों पहले भी अपने साथियों के साथ मिलकर सुमेर नागर निवासी तिगांव पर जानलेवा हमला किया था और गोलियां चलाई थी, वह आज मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव सोतई आगरा नहर पुल से IMT से होता हुआ मच्छगर गांव की तरफ जाएगा। भारत उर्फ भालू के ऊपर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो किसी भी प्रकार की गैर कानूनी गतिविधियों को अंजाम दे सकता है, जिस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी की।
आरोपी भारत मोटरसाइकिल पर सोतई पुल की तरफ से आया जो पुलिस पार्टी को देखकर मोटरसाइकिल से भागने लगा जिसको रोकने का प्रयास किया तो उसका मोटरसाइकिल अनियंत्रण होकर गिरा और आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी जिस पर एसआई राज सिंह ने चेतावनी दी, परन्तु आरोपी ने पुलिस कर्मचारी की तरफ सीधी गोली चलाई जो बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी, जिस पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को दाहीने पैर में गोली लगी जिससे वो घायल हो गया और उसे काबू कर लिया। आरोपी को उपचार के लिए GH बल्लभगढ़ भिजवाया गया।
मामलें में थाना सदर बल्लभगढ़ में हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। आरोपी की स्थिति सामान्य है। आरोपी पर पूर्व में भी लड़ाई झगड़ा, अपहरण, हत्या का प्रयास व लूट के 5 मामलें दर्ज है। आरोपी पर 5000 रुपये का ईनाम भी घोषित है। पुलिस को मौके से एक देसी पिस्टल, 4 खाली खोल, 2 जिंदा रौंद व प्लेटीना मोटरसाइकिल बरामद हुई है।