Punjab Govt
HomePunjabGurdaspurPunjab News: कॉलेज में कश्मीरी स्टूडेंट्स से मुलाकात के बाद SSP Aditya...

Punjab News: कॉलेज में कश्मीरी स्टूडेंट्स से मुलाकात के बाद SSP Aditya का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः कश्मीर के पहलगाव में टूरिस्टों पर हुए आतंकी हमले को लेकर पंजाब के कॉलेजों में पढ़ रहे कश्मीरी स्टूडेंट्स में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। हालांकि कश्मीरी स्टूडेंट्स को लेकर पंजाब प्रशासन और पुलिस द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए है। दरअसल, अफवाह फैलाई जा रही है कि कश्मीरी स्टूडेंट्स को परेशान किया जा रहा है। इसी के चलते आज एसएसपी आदित्य गुरदासपुर के कॉलेज में कश्मीरी स्टूडेंट्स से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने स्टूडेंट्स से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना देने की अपील की।

इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स को कहा कि उन्हें अगर कोई परेशानी आए तो वह तुरंत उन्हें सुचित करें। मीडिया से बात करते हुए एसएसपी ने कहा के जो कश्मीर के स्टूडेंट्स गुरदासपुर के निजी कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे है, आज वह उनसे मुलाकात करने के लिए आए है। इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स को जिले में सुरक्षा मुहैया करवाए जाने का आश्वासन दिया है। वहीं उन्होंने स्टूडेंट्स को किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की है। एसएसपी ने कहा के अगर कोई गलत अफवाह फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख़्त करवाई होगी।

उन्होंने ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद गुरदासपुर के बॉर्डर इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रत्येक आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए कश्मीरी स्टूडेंट्स और संस्था में टीचर तारिक खान में कहा कि आज उनके कॉलेज में एसएसपी मुलाकात करने आए थे। जहां उन्होंने ने सुरक्षा का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्हें अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -