मध्य प्रदेशः MPPSC ने 2117 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती कंप्यूटर एप्लिकेशन सब्जेक्ट के असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए निकाली गई है। भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 26 मार्च तय की गई है। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 18 जुलाई को जारी किए जाएंगे। संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री (55% अंक) के साथ NET/SLET/SET या पीएचडी की डिग्री।
उम्र की सीमाः
मप्र निवासियों के लिए : 18 – 40 साल।
गैर मप्र निवासियों के लिए : 18-33 साल।
ऐसे करें आवेदन :
ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in पर जाएं।
एमपी असिस्टेंट प्रोफेसर ऑनलाइन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें।
अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।