Loading...
Punjab Govt
HomeNationalअनियंत्रित होकर XUV गहरे गड्ढे में गिरी, 9 घायल

अनियंत्रित होकर XUV गहरे गड्ढे में गिरी, 9 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रामगढ़ : जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत जानियामारा जंगल में सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक एक्सयूवी गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे गाड़ी में सवार नौ लोग घायल हो गए।  घायलों की पहचान अमरपाल, अमन बाग, रश्मि पाठक, अनीस हुसैन, भावना, रोहित शर्मा, अभिषेक बाग, करण रजक और आकाश दुबे के तौर पर हुई है।

 जानकारी के अनुसार एक्सयूवी सवार जमशेदपुर से पूजा करने रजरप्पा मंदिर आ रहे थे। इसी बीच जानियामारा जंगल में एक्सयूवी कार के ड्राइवर ने तीखे मोड़ के पास अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद गाड़ी गड्ढे में समा गई। इस दुर्घटना में 9 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सभी घायलों का रामगढ़ के सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। रजरप्पा थाने को सूचना दी गई। इसके बाद सभी घायलों को बाहर निकाल कर रामगढ़ सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page