.
Unaमोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को समर्पित कुटलैहड़ भाजपा विकसित...

मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को समर्पित कुटलैहड़ भाजपा विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन तनोह में सम्पन्न

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
भाजपा नेता दविंदर भुट्टो बोले ,मोदी सरकार के 11वर्ष कांग्रेस सरकार के 60 सालों पर पड़े भारी मोदी सरकार के कार्यकाल में सैकंडों योजनाएं धरातल पर उतरकर देश की गरीब जनता को पहुंचा रही लाभ:दविंदर भुट्टो ऊना/सुशील पंडित: देशभर में मोदी सरकार के 11 वर्षों के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर्व के अंतर्गत रविवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तनोह में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस सभा का उद्देश्य न केवल सरकार की उपलब्धियों को आम जनमानस तक पहुंचाना था, बल्कि विपक्षी सरकार की विफलताओं को उजागर करना भी रहा।विकसित भारत संकल्प जनसभा में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो जिन्होंने केंद्र सरकार के ग्यारह वर्षों की नीतियों और योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। भुट्टो ने अपने भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ग्यारह वर्षों का कार्यकाल कांग्रेस के 60 वर्षों के कार्यकाल पर भारी पड़ा है। मोदी सरकार ने न सिर्फ भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया, बल्कि योजनाओं को धरातल पर उतारकर सीधे गरीबों तक लाभ पहुंचाया है। पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल योजना, सौभाग्य योजना, जन धन योजना, किसान सम्मान निधि जैसी दर्जनों योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए। पहले की सरकारों में घोषणाएं होती थीं, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं उतरता था। मोदी सरकार ने बातों से नहीं, कार्यों से जनता का विश्वास जीता है। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अमरनाथ शर्मा, सुभाष शास्त्री और सूरम सिंह ने तीखा हमला बोलते हुए भाजपा के कुछ नेताओं ने स्पष्ट किया कि “कुटलैहड़ में कुछ नेता भाजपा के टिकट की राजनीति कर जनता को गुमराह करने में लगे हैं। यह समय संगठन को मजबूत करने का है, न कि व्यक्तिगत स्वार्थों के चलते भ्रम फैलाने का। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी एकजुटता से संगठन के निर्देशों का पालन कर रहे हैं और क्षेत्र में कांग्रेस सरकार की विफलताओं को घर-घर पहुंचा रहे हैं। सुक्खू सरकार जन अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है। तनोह में जनसभा में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की सदस्याएं, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिक और स्थानीय जनता शामिल रही। सभा स्थल पर मोदी सरकार की योजनाओं की झलक दिखाती प्रदर्शनी भी लगाई गई थी, जिससे ग्रामीणों को प्रत्यक्ष रूप से योजनाओं के लाभों की जानकारी दी गई। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने ‘विकसित भारत’ की थीम पर आधारित नारे लगाकर माहौल को जोशीला बना दिया। महिला मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के लिए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया और सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं की सराहना की गई। भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने सभा में सभी उपस्थित कार्यकर्ता और नेता अब विकसित भारत’ के संकल्प का संकल्प लेंगे। बही सभा में सभी ने यह प्रण लिया कि आगामी चुनावों में भाजपा की नीतियों और योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। संगठन को मजबूत कर ‘सशक्त कुटलैहड़’ की दिशा में कार्य किया जाएगा। ज्ञात रहे कि कुटलैहड़ के तनोह गांव में आयोजित यह सभा न केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम थी, बल्कि यह भाजपा की जमीनी पकड़ और संगठनात्मक एकता का भी परिचायक रही। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, सुदर्शन शर्मा,सूरम सिंह,सुभाष शास्त्री,अमरनाथ शर्मा, महिला मंडल से रजनी देवी,मुकेश कुमार,सरोज मलांगड़,श्वेता कुमारी सरला देवी ,मुकेश कुमारी उपस्थित रहीं। तनोह में आयोजित विकसित संकल्प सभा में भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर उनका मान सम्मान करके सम्मानित किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

गुरुग्राम में फॉर्च्यून-200 कंपनी पीएफआई के इनोवेशन सेंटर इंडिया का हुआ उद्घाटन

चंडीगढ़: हरियाणा में नवाचार, प्रौद्योगिकी और वैश्विक स्तर की...

जींद बाईपास चौक की बदलेगी तस्वीर, 91.97 करोड़ रुपये से बनेगा फ्लाईओवर – Ranbir Singh Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री...

Jalandhar News: YouTuber Money Shaker की कोर्ट में पेशी, मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने मशहूर पंजाबी यूट्यूबर मणि...

LPU में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी एशियन गेम्स 2026 में भारत का कर रहे प्रतिनिधित्व

जालंधर(Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के 58 भारतीय खिलाड़ी...

Punjab News: पूर्व MLA ब्रह्मपुरा को CM Mann किया AAP में शामिल

तरनतारनः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

गुरुग्राम में फॉर्च्यून-200 कंपनी पीएफआई के इनोवेशन सेंटर इंडिया का हुआ उद्घाटन

चंडीगढ़: हरियाणा में नवाचार, प्रौद्योगिकी और वैश्विक स्तर की कारोबारी गतिविधियों को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। प्रदेश की...

जींद बाईपास चौक की बदलेगी तस्वीर, 91.97 करोड़ रुपये से बनेगा फ्लाईओवर – Ranbir Singh Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क एवं परिवहन...

Jalandhar News: YouTuber Money Shaker की कोर्ट में पेशी, मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने मशहूर पंजाबी यूट्यूबर मणि शॉकर और उसके 2 साथियों को गिरफ्तार करके 2 दिन...

LPU में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी एशियन गेम्स 2026 में भारत का कर रहे प्रतिनिधित्व

जालंधर(Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के 58 भारतीय खिलाड़ी और छात्र जापान के आइची-नागोया में चल रहे 20वें एशियन...