डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद सोने के तीन टुकड़े निकाले
जयपुरः एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें अबू धाबी से आया एक व्यक्ति प्राइवेट पार्ट में एक किलो से अधिक सोना छिपाकर ले जा रहा था। जिसको कस्टम अधिकारियों ने मौके पर काबू लिया। एक्स-रे स्कैन के बाद यह पुष्टि हुई कि उसके शरीर के अंदर सोने के कैप्सूल छिपे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, राजस्थान के ब्यावर जिले के सरगांव गांव का रहने वाला महेंद्र खान अबू धाबी से जयपुर की एतिहाद एयरवेज़ की फ्लाइट से पहुंचा था। कस्टम अधिकारियों को सूचना मिली थी कि महेंद्र खान प्राइवेट पार्ट में सोना छिपाकर ला रहा है। इसके बाद अधिकारियों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। महेंद्र को जयपुरिया अस्पताल लेजाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद सोने के तीन टुकड़े निकाले। महेंद्र खान ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने एक स्थानीय पैरामेडिकल स्टाफ की मदद से सोने को अपने प्राइवेट पार्ट में छिपाया था। सोने की कीमत लगभग 90 लाख रुपए बताई जा रही है।