AdvertisementPunjab Government
Nationalसुपरनोवा सोसाइटी की 43वीं मंजिल से गिरा युवक, टुकड़ों में बंटा शव

सुपरनोवा सोसाइटी की 43वीं मंजिल से गिरा युवक, टुकड़ों में बंटा शव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नोएडाः सुपरनोवा बिल्डिंग में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक युवक ने 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सुपरनोवा स्थित एक एयर बीएनबी में रुका हुआ था। ऊंचाई से गिरने के कारण शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि सुपरनोवा बिल्डिंग पहले भी विभिन्न विवादों को लेकर चर्चा में रही है। जानकारी के मुताबिक, मृतक ने एक दिन पहले ही सुपरनोवा में कमरा बुक किया था। घटना के दौरान जब युवक ऊंचाई से कूदने की कोशिश कर रहा था, तभी वहां मौजूद एक एसी मैकेनिक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह उसे रोक नहीं सका।

बताया गया है कि घटना से पहले युवक ने एसी मैकेनिक से कहा था कि वह डिप्रेशन में है। इसके बाद युवक 43वीं मंजिल से गिर गया और उसकी मौत हो गई। अत्यधिक ऊंचाई से गिरने के कारण युवक के शरीर के दो टुकड़े हो गए और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जमीन से टकराते ही हुई भीषण आवाज सुनकर आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मी और स्थानीय लोग सहम गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

बड़ा झटकाः 5 रुपए Petrol और 3 रुपए Diesel हुआ महंगा

नई दिल्लीः कच्चे तेल की कीमत में हाल में...

Asian Games: मलेशिया-भारत में होगी कांटे की टक्कर, Gold Medal जीतकर हरमनप्रीत रच सकते हैं इतिहास

काकामिगाहारा: भारत ने एशियन गेम्स में 19वां गोल्ड मेडल जीत...

कैंची धाम में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु, 3 किमी लंबा लगा जाम, देखें वीडियो

देहरादूनः उत्तराखंड के नैनीताल स्थित कैंची धाम से लेकर...

Punjab News: कामधेनु गौधाम की नई पशु चिकित्सा अस्पताल बिल्डिंग का उद्घाटन, देखें वीडियो

अमृतसरः 65 एकड़ के फतेहपुर डेयरी कॉम्प्लेक्स में बनी...

बड़ा झटकाः 5 रुपए Petrol और 3 रुपए Diesel हुआ महंगा

नई दिल्लीः कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी से दुनिया भर में तेल बेचने वाली कंपनियों...

Asian Games: मलेशिया-भारत में होगी कांटे की टक्कर, Gold Medal जीतकर हरमनप्रीत रच सकते हैं इतिहास

काकामिगाहारा: भारत ने एशियन गेम्स में 19वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। मेंस क्रिकेट टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को...

कैंची धाम में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु, 3 किमी लंबा लगा जाम, देखें वीडियो

देहरादूनः उत्तराखंड के नैनीताल स्थित कैंची धाम से लेकर हिमाचल प्रदेश के मनाली तक बड़ी संख्या में लोग पहुंच...

Punjab News: बिजली का तार जोड़ने को लेकर दो गुटों में झड़प, घर में घुसकर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

फिरोजपुरः मल्लेवाला गांव में बिजली का तार लगाने को लेकर दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है...