AdvertisementPunjab Government
Punjab Govtएशियन गेम्स में लगातार तीसरा पदक जीतकर पटियाला लौटे ओलंपियन तेजिंदरपाल सिंह...

एशियन गेम्स में लगातार तीसरा पदक जीतकर पटियाला लौटे ओलंपियन तेजिंदरपाल सिंह तूर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़/पटियाला: एशियन गेम्स में एथलेटिक्स क शॉटपुट मुकाबले में लगातार तीसरा पदक जीतकर पटियाला लौटे पंजाब पुलिस के डीएसपी एवं ओलंपियन तेजिंदरपाल सिंह तूर का पंजाबी यूनिवर्सिटी में जिला प्रशासन और खेल प्रेमियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। विधायक गुरलाल घनौर के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों और पटियाला निवासियों ने भाग लिया तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पटियाला, पंजाब और देश का नाम रोशन करने वाले ओलंपियन तूर का फूलों से स्वागत एवं सम्मान किया।

ओलंपियन तूर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने और उनकी तैयारी को मजबूत करने के लिए कई पहल की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविरों से लेकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने तक खिलाड़ियों को विशेष सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है।

ओलंपियन तेजिंदरपाल सिंह तूर का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए विधायक गुरलाल घनौर ने कहा कि तूर की शानदार उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि तेजिंदरपाल सिंह तूर, दलजीत सिंह राणा और जिला खेल अधिकारी नवजोत सिंह धालीवाल जैसी शख्सियतों की प्रेरणा से पटियाला के नए खिलाड़ी भी एथलेटिक्स, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो सहित विभिन्न खेलों में आगे बढ़ रहे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

पंजाब कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष, इस नेता के नाम पर लगी मुहर, देखें लिस्ट

चंडीगढ़ः पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने...

नौकरी से निकाले जाने पर भड़का कर्मचारी, गैराज में खड़ी 22 बाइक में लगाई आग

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर से आगजनी का एक हैरान...

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन का चालान कर 5 हजार रुपये जुर्माना वसूला

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के...

समूर कलां में रास्ता रोककर मारपीट के आरोप, दोनों पक्षों पर केस

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत समूर...

रिफॉर्म उत्सव के माध्यम से बरनोह में ग्रामीणों को दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं...

पंजाब कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष, इस नेता के नाम पर लगी मुहर, देखें लिस्ट

चंडीगढ़ः पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने जालंधर...

नौकरी से निकाले जाने पर भड़का कर्मचारी, गैराज में खड़ी 22 बाइक में लगाई आग

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर से आगजनी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि नौकरी...

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन का चालान कर 5 हजार रुपये जुर्माना वसूला

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 अक्तूबर को एक वाहन का...

समूर कलां में रास्ता रोककर मारपीट के आरोप, दोनों पक्षों पर केस

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत समूर कलां में आपसी विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस...