चंडीगढ़: पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ‘दैनिक भास्कर’ समाचार पत्र के स्टेट एडिटर (पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़) बलदेव कृष्ण शर्मा की माता मूर्ति देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। 80 वर्षीय मूर्ति देवी अपने पीछे तीन पुत्रों और दो पुत्रियां छोड़ गई हैं।
अपने शोक संदेश में बैंस ने कहा कि मां का बिछोह जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा, “बलदेव कृष्ण शर्मा और उनके परिवार के इस दुख की घड़ी में मैं उनके साथ हूं और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”
दुखी परिवार एवं रिश्तेदारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए हरजोत सिंह बैंस ने परमात्मा से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने और ईश्वर का भाणा मानने की शक्ति प्रदान करें।
