AdvertisementPunjab Government
Himachal Govtराज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन...

राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन किया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज सोलन जिले के गंकी सेर स्थित विद्या भारती हिमाचल द्वारा संचालित माधव सृष्टि बहुआयामी शिक्षण संस्थान में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर हिमाचल शिक्षा समिति, विद्या भारती तथा इससे जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह आयोजन महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर हो रहा है, जो उनके सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और अंतिम व्यक्ति तक सेवा के आदर्शों को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है।

हिमाचल प्रदेश के साथ गांधी जी के विशेष संबंध का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में गांधी जी की यात्राओं से जुड़े महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पहलुओं पर शोध और उनका दस्तावेजीकरण करने के लिए विनोद भारद्वाज के प्रयास सराहनीय हैं। राज्यपाल ने ‘गांधी इन शिमला’ के लेखक विनोद भारद्वाज को हिमाचल के इतिहास के इस महत्वपूर्ण पक्ष के दस्तावेजीकरण में उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया।

राज्यपाल ने कहा कि नया प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र माधव सृष्टि परिसर की सेवा-उन्मुख गतिविधियों को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी परियोजनाओं की सफलता का वास्तविक आकलन इस आधार पर होना चाहिए कि उनके लाभ कितने लोगों तक पहुंचते हैं और स्थानीय समुदाय में कितना सकारात्मक बदलाव आता है।

योग भारती हिमाचल प्रदेश के संस्थापक श्रीनिवास मूर्ति ने दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी। हिमाचल शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री मोहन केष्टा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: DSP Office के बाहर Firing मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

फाजिल्काः जलालाबाद के स्थानीय डीएसपी कार्यालय के बाहर मोटरसाइकिलों...

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से मिली शिकायतों के Feedback पर लिया बड़ा एक्शन

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम...

तहसील स्तर पर राजस्व रिकॉर्ड की गलतियों को ठीक करने के लिए शुरु हुआ Online Module

चंडीगढ़: हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त...

Goldy Brar के नाम पर धमकी देकर मांगे एक करोड़, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

नई दिल्लीः गोल्डी बराड़ के नाम पर एक करोड़...

Punjab News: DSP Office के बाहर Firing मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

फाजिल्काः जलालाबाद के स्थानीय डीएसपी कार्यालय के बाहर मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर फायरिंग किए...

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से मिली शिकायतों के Feedback पर लिया बड़ा एक्शन

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में नागरिकों द्वारा विभिन्न माध्यमों से दर्ज कराई गई शिकायतों...

जानवरों के चारे और बुर्जी-बिटोरा में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

मथुराः जिले के लतीपुर गांव में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। देखते ही देखते आग की...

तहसील स्तर पर राजस्व रिकॉर्ड की गलतियों को ठीक करने के लिए शुरु हुआ Online Module

चंडीगढ़: हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि सरकार ने प्रदेश की...