AdvertisementPunjab Government
Haryanaबैठक में CM का एक्शन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 2 अधिकारी किए...

बैठक में CM का एक्शन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 2 अधिकारी किए सस्पेंड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दो क्षेत्रीय अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए। दरअसल, प्रदूषण के लिए दुनिया भर में बदनाम हो रही साइबर सिटी में अब अधिकारियों की जवाबदेही तय होने लगी है। ऐसे में गुरुग्राम के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के गुरुग्राम में तैनात दोनों क्षेत्रीय अधिकारियों (आरओ) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

गुरुग्राम उत्तर की क्षेत्रीय अधिकारी आकांक्षा और गुरुग्राम दक्षिण के क्षेत्रीय अधिकारी मुकुल कुमार को निलंबित किया गया है। बताया गया है कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ गुरुग्राम की विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों में प्रदूषण और पर्यावरण से जुड़े मामलों में कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए गए थे। विकास परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री के संज्ञान में शिकायतें आने के बाद यह कार्रवाई की गई।

मीटिंग में शहर की सड़कों, जलनिकासी, स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण और अन्य प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, सोहना विधायक तेजपाल तंवर और गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गुरुग्राम में प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े मामलों में गंभीरता से कार्रवाई करने और नियमों की अनदेखी पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में विकास परियोजनाओं की प्रगति के साथ-साथ शहर में प्रदूषण नियंत्रण और नागरिकों की शिकायतों के निपटारे की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

मंदिर में घुस गई कार, एक की मौत, कई श्रद्धालु घायल, देखें वीडियो

समफंथवोंगः बैंकॉक के समफंथवोंग जिले में याओवारात रोड स्थित...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

Punjab News: मटक-मटक चलने लगा पुलिसकर्मी, बताई शराब पीने की वजह, देखें वीडियो

फगवाड़ाः बस स्टैंड पर नशे की हालत में एक...

मुख्यमंत्री ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 28 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला...

पर्यटक में हुआ विवाद, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

मसूरी: उतराखंड की पर्यटन नगरी मसूरी में पर्यटकों और...

मंदिर में घुस गई कार, एक की मौत, कई श्रद्धालु घायल, देखें वीडियो

समफंथवोंगः बैंकॉक के समफंथवोंग जिले में याओवारात रोड स्थित ऐतिहासिक तियान फाह फाउंडेशन के कुआन यिन श्राइन में दर्दनाक...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद सभी क्षेत्रों का...

Punjab News: मटक-मटक चलने लगा पुलिसकर्मी, बताई शराब पीने की वजह, देखें वीडियो

फगवाड़ाः बस स्टैंड पर नशे की हालत में एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा...

मुख्यमंत्री ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 28 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए शिंगला हेलीपैड, रामपुर...