AdvertisementPunjab Government
Nationalमहिला पुलिसकर्मी को नौजवान ने जड़ा थप्पड़, गिरफ्तार, देखें वीडियो

महिला पुलिसकर्मी को नौजवान ने जड़ा थप्पड़, गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोलिंग के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार रामकृष्णा नगर इलाके देर रात पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान 3 युवकों को रोककर पूछताछ करने पर मामला गया। जहां युवकों ने महिला पुलिस कर्मी से बहस करनी शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की और फिर मौके से फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में कुछ युवक महिला पुलिसकर्मियों के साथ बहस करता नजर आ रहा है।

इसी दौरान एक युवक महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारता दिखाई देता है। पुलिस के अनुसार, पुलिस दीदी सब-इंस्पेक्टर प्रियंका आनंद समेत 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से जा रही थीं। इसी दौरान तीन अज्ञात युवकों ने कथित तौर पर महिला पुलिसकर्मियों पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की। प्रियंका आनंद ने जब इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी तो एक युवक ने कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए। घटना को लेकर रामकृष्ण नगर थाना में 30 सितंबर को केस नंबर 1047/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

फुटेज की मदद से पुलिस ने 22 वर्षीय प्रदीप कुमार की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, प्रदीप कुमार खुशरूपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि प्रदीप कुमार सुभाष नगर में किराए के मकान में रहता है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य युवकों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस के मुताबिक, मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, जबकि बाकी दोनों की तलाश जारी है। रामकृष्ण नगर थाना पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

10 किलो हेरोइन और 10 पिस्तौल सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: नशे और हथियारों के खिलाफ चलाई गई मुहिम...

Jalandhar News: विवादों में घिरे हरजिंदर धामी, जत्थेबंदी ने SGPC अध्यक्ष का मांगा इस्तीफा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री आनंदपुर साहिब में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक...

थैंटवाड़ी गांव में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के लिए दो करोड़ रुपये देंगे CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रोहड़ू विधानसभा...

Punjab News: ट्राले और एक्टिवा की टक्कर में नौजवान की मौत, 5 माह पहले हुई थी शादी

लुधियानाः जिल के जीवन नगर इलाके में शुक्रवार को...

10 किलो हेरोइन और 10 पिस्तौल सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: नशे और हथियारों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत देहात पुलिस ने 4 आरोपियो को गिरफ्तार किया...

Jalandhar News: विवादों में घिरे हरजिंदर धामी, जत्थेबंदी ने SGPC अध्यक्ष का मांगा इस्तीफा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री आनंदपुर साहिब में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के वरिष्ठ सदस्य एवं शिरोमणि अकाली दल के...

थैंटवाड़ी गांव में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के लिए दो करोड़ रुपये देंगे CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा...

Punjab News: ट्राले और एक्टिवा की टक्कर में नौजवान की मौत, 5 माह पहले हुई थी शादी

लुधियानाः जिल के जीवन नगर इलाके में शुक्रवार को एक्टिवा सवार युवक को तेज रफ्तार ट्राले ने अपनी चपेट...