जालंधर, ENS: मॉडल टाउन शमशानघाट में डेरा ब्यास संस्था के जोनल सेक्रेटरी सुनील तलवाड़ की माता कृष्णा तलवाड़ के निधन पर डेरा ब्यास के उत्तराधिकारी बाबा जसदीप सिंह गिल पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के साथ दुख सांझा किया। मिली जानकारी के अनुसार संस्था के जोनल सेक्रेटरी सुनील तलवाड़ की माता का निधन हो गया था। इस दौरान शमशानघाट में भारी संख्या में लोग पहुंचे।
तस्वीरों में देखा जा सकता हैकि भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में डेरा ब्यास के उत्तराधिकारी बाबा जसदीप गिल पहुंचे। इस दौरान शमशानघाट में लोग साइड में एकत्रित होकर उनके दर्शन करने में जुट गए। बा जसदीप ने परिवार से दुख सांझा किया और वहां से कुछ देर बाद रवाना हो गए।
