AdvertisementPunjab Government
JalandharLPU Students Protest: आरोपियों से पूछताछ में खुलासा, शेरू ने रची थी...

LPU Students Protest: आरोपियों से पूछताछ में खुलासा, शेरू ने रची थी लूट की साजिश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में एक मैसेज से भड़की हिंसा को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने 4 एफआईआर दर्ज करके 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 3 आरोपियो को बीते दिन कोर्ट में पेश करके 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल की। वहीं इस मामले में मिग-23 पर चढ़कर उसक अपमान करने वाले नाबालिग युवक को भी पुलिस ने हिमाचल से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, गिरफ्तार यूट्यूबर जेम्स दहिया ने माना कि अफवाह सुनकर वह भी वहां पहुंचा था और उसने भी जमकर तोड़फोड़ की।

पूछताछ में उन्होंने माना कि डिलीवरी के सिलसिले में उनका एलपीयू आना-जाना था। हंगामा होने पर उन्होंने अपने साथी शेरू को बुला लिया। शेरू ने साजिश रची कि अंदर मॉल है, लूट लेते हैं। आरोपियों ने कीमती कपड़े, जूते, मोबाइल और इयरफोन लूटे। कोई शक न करे इसलिए भीड़ में शामिल होकर तोड़फोड़ की। दूसरी ओर, जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि एलपीयू प्रबंधन ने करीब 40 संदिग्धों की फुटेज पुलिस को सौंपी है।

इनमें से 18 आरोपियों के क्राइम सीन पर मौजूद होने के अहम सबूत मिलने के बाद उन्हें नामजद कर लिया गया है, जिनमें से 4 अरेस्ट हो चुके हैं। अन्य की तलाश में 12 विशेष टीमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित अलग-अलग राज्यों में भेजी गई हैं। जांच में सामने आया है कि लॉ गेट के पास रहने वाले कुछ पूर्व छात्र भी हंगामे के दौरान परिसर के अंदर घुस आए थे। यूनिवर्सिटी से मिले आरोपियों के नाम की पुलिस मोबाइल फोन के टावर लोकेशन की जांच भी कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प में नौजवान की मौत

जालंधर, ENS: गुरू नानक पुरा वेस्ट इलाके में 3...

Punjab News: खड़ी बसों में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के गोल्डन एवेन्यू में खड़ी बसों में...

Asian Games: महिला बॉक्सर लवलीना ने जीता Gold, मैरी कॉम के बाद बनीं दूसरी महिला

नई दिल्लीः एशियाई खेलों के चौदहवें दिन भारतीय खिलाड़ियों...

Punjab News: IPS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल...

Jalandhar News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प में नौजवान की मौत

जालंधर, ENS: गुरू नानक पुरा वेस्ट इलाके में 3 दिन पहले दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई थी।...

Punjab News: खड़ी बसों में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के गोल्डन एवेन्यू में खड़ी बसों में देर रात आग लग गई। देखते ही देखते आग ने...

Jalandhar News: कांग्रेस ने मनाई महात्मा गांधी और शास्त्री की जयंती, बेरी ने नौजवानों को दी प्रेरणा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महात्मा गांधी और आदर्श राजनेता और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन देश भर...

Asian Games: महिला बॉक्सर लवलीना ने जीता Gold, मैरी कॉम के बाद बनीं दूसरी महिला

नई दिल्लीः एशियाई खेलों के चौदहवें दिन भारतीय खिलाड़ियों से गोल्ड मेडल जीतने की बहुत उम्मीद है। आज बॉक्सिंग...