जालंधर, ENS: फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में लूट की नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि शटर खुलते ही दर्जनों छात्र दुकान में घुस गए। इस दौरान काउंटर पर चढ़कर दुकान में सारा सामान लूट लिया। फुटेज में देखा जा सकता है कि चंद मिनट में दुकान में भीड़ एकत्रित हो गई और बैग में सामान भरकर ले गए। बताया जा रहा है कि यह मोबाइल शॉप का सीसीटीवी फुटेज है। यह सोचकर चिंता होती है कि कानून-व्यवस्था न होने पर लोग कैसा व्यवहार कर सकते हैं। बता दें कि शनिवार 26 सितंबर की देर रात को यौन उत्पीड़न की अफवाहों के बाद छात्रों ने जमकर हंगामा किया।
वहीं बीते दिन अमित शाह की रैली समापन होने के बाद लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों द्वारा किए गए बवाल पर आज अशोक मित्तल ने चुप्पी तोड़ी। इस घटना को लेकर उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। जहां अशोक मित्तल ने कहाकि छात्रा के साथ कोई रेप केस की घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की बर्बादी किसने की यह जांच का विषय है। इस दौरान अफवाह किसने फैलाई यह जांच का विषय है। ऐसे में उन्होंने यूनिवर्सिटी में खत्म करने की कौन कोशिश कर रहा है, इसकी जांच भी जारी है। अशोक मित्तल ने माना कि यूनिवर्सिटी में कोई भी घटना नहीं हुई है।
ऐसे में यूनिवर्सिटी की ओर से भी मामले की जांच की जा रही है। अशोक मित्तल ने कहाकि मुझे यूनिवर्सिटी की चिंता कम है। मुझे चिंता पंजाब की है, बॉर्डर स्टेट की है, उसमें ऐसी घटना क्यों हुई और किसने घटना को अंजाम दिया। मुझे चिंता मेरे देश की है। हालांकि उन्होंने हिंसा को लेकर किसी का नाम नहीं लिया। वहीं रेप केस को लेकर कहा कि उसमें कोई भी विकटिम नहीं है, यह देश को बदनाम करने की कोशिश की गई। मित्तल का आरोप है कि स्टूडेंट्स को भड़काया गया है।
इस घटना से उनसे ज्यादा उनके यूनिवर्सिटी के बच्चों का दिल दुखा है। ऐसे में वह अपने तरीके से मामले की जांच करवाएंगे। मित्तल ने सभी सरकारों से गहनता से जांच करने की अपील की। मित्तल ने कहा कि मिग 21 यूनिवर्सिटी पर चढ़कर घटना को अंजाम दिया गया। देश को सुरक्षित रखने के लिए टैंकर लगे हुए थे, जिस पर चढ़कर नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में उस पर चढ़कर देश की बेअदबी की गई। वहीं सीबीआई जांच पर कहा कि उनके द्वारा मांग नहीं की गई। यह मांग स्टूडेंट्स द्वारा की गई। मित्तल ने कहाकि चितकारा यूनिवर्सिटी के बाद उनकी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में घटना को अंजाम दिया गया।