.
Nationalछोटा हाथी पलटने से सड़क पर बिखरी मछलियां, पेश की इंसानियत की...

छोटा हाथी पलटने से सड़क पर बिखरी मछलियां, पेश की इंसानियत की मिसाल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गाजियाबादः दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज मछलियों से भरा छोटा हाथी टायर फटने के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गया। मिली जानकारी के मुताबिक, मछलियों से भरा छोटा हाथी गाजीपुर मछली मंडी से मछलियां लेकर मेरठ की ओर जा रहा था। ऐसे में वेव सिटी के सामने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पहुंचते ही वाहन के पिछले हिस्से का टायर अचानक फट गया। टायर फटने के बाद चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। छोटा हाथी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और पलट गया। हादसे के दौरान पीछे से आ रही एक ऑल्टो कार भी पलटे हुए छोटे हाथी से टकरा गई।टक्कर के बाद ऑल्टो भी पलट गई।

कार में दो लोग सवार थे। हादसे के बाद दोनों को कार से बाहर निकाला गया। बताया गया कि दोनों को मामूली चोटें आई हैं राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। वाहन के पलटते ही उसमें लदी मछलियां सड़क पर बिखर गईं। देखते ही देखते सड़क पर बड़ी संख्या में मछलियां बिखर गईं। ऐसे में सड़क पर मछलियां तड़पती नजर आईं। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों के पास उन्हें उठाकर ले जाने का मौका था, लेकिन किसी ने मछलियां नहीं लूटीं।

बल्कि भीड़ ने मदद करके इंसानियत पेश की। हादसे की सूचना मिलते ही कविनगर थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों ने सड़क पर पलटे दोनों वाहनों को हटवाया। हादसे के कारण कुछ समय तक एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा। वाहनों को हटाए जाने के बाद यातायात को सुचारू कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह छोटे हाथी के पिछले हिस्से का टायर फटना बताई जा रही है। टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित हुआ और डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इसके बाद पीछे से आ रही ऑल्टो भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

जलग्रां टब्बा में गलत दिशा से आ रहे स्कूटर ने बाइक को मारी टक्कर, चालक घायल

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के तहत जलग्रां टब्बा...

ऊना में मिक्चर मशीन का टायर खुलने से दो मजदूर सड़क पर गिरे, घायल

ऊना,सुशील पंडित: इंदिरा स्टेडियम ऊना के समीप ट्रैक्टर के पीछे...

Naresh Chauhan ने जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

शिमला: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने...

ज्वार में ओवरटेक करते समय ट्रक का खुला डाला मोटरसाइकिल से टकराया, चालक घायल

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्ब के तहत ज्वार में ओवरटेक...

ढोल-नगाड़ों और सम्मान के साथ 4 कर्मियों की हुई विदाई, देखें वीडियो

पंचकूलाः समाज की सुरक्षा में अपने जीवन के स्वर्णिम...

जलग्रां टब्बा में गलत दिशा से आ रहे स्कूटर ने बाइक को मारी टक्कर, चालक घायल

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के तहत जलग्रां टब्बा में गलत दिशा में तेज रफ्तारी से चलाए जा रहे...

ऊना में मिक्चर मशीन का टायर खुलने से दो मजदूर सड़क पर गिरे, घायल

ऊना,सुशील पंडित: इंदिरा स्टेडियम ऊना के समीप ट्रैक्टर के पीछे लगी लैंटर डालने वाली मिक्चर मशीन का पिछला टायर खुलने...

Naresh Chauhan ने जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

शिमला: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी, शिमला में 67 वीं जिला...

ज्वार में ओवरटेक करते समय ट्रक का खुला डाला मोटरसाइकिल से टकराया, चालक घायल

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्ब के तहत ज्वार में ओवरटेक करते समय एक ट्रक का खुला डाला मोटरसाइकिल से टकरा...