अमृतसरः ड्रग्स मामले में SIT द्वारा बिक्रम मजीठिया को 5 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर आप विधायक कुलदीप धालीवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मजीठिया और जगदीश भोला को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जानी चाहिए।
धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार नशे के खात्मे के लिए लड़ाई लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। ड्रग्स मामले में कोई भी व्यक्ति कितना भी ताकतवर क्यों न हो, अगर वह इसमें शामिल है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार हजारों लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पंजाब के लोग बताते है कि अकाली सरकार में ही नशा आया है और जो नशा लाया है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
अमित शाह को ड्रग्स के खिलाफ बोलने का कोई हक नहीं है, ड्रग्स की सबसे बड़ी खेप गुजरात से आती है। पंजाब में ड्रग्स के मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय, अमित शाह को सीमा पार और देश के भीतर ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए। पंजाब के लोग बदलने वाले नहीं है, आप पहले राजस्थान और गुजरात से जो ड्रग की खेप आ रही है, उसे रुकवाए। पंजाब में लोग आम आदमी पार्टी के साथ है, वह कभी भी दूसरी पार्टी के साथ नहीं जाएंगे। मजीठिया को सजा जरूर मिलेगी, आप कभी भी झूठे केस किसी पर नहीं डलवाती।