.
JalandharJalandhar News: गृह मंत्री Amit Shah के दौरे से पहले मिली धमकी...

Jalandhar News: गृह मंत्री Amit Shah के दौरे से पहले मिली धमकी के बाद अलर्ट पर फोर्स, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: परागपुर के पास देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बड़ी रैली को संबोधन किया जा रहा है। लेकिन शाह के दौरे से पहले धमकी भरा ई-मेल मिलने से प्रशासन मे हड़कंप मच गया । वहीं ई-मेल मिलने के बाद पुलिस फोर्स अलर्ट मोड पर आ गई। श्री देवी तालाब मंदिर में आम जनता की एंट्री पर भी रोक लगा दी गई है। इसी के साथ मंदिर के साथ लगते एलआर दोआबा स्कूल के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पंडाल में भी चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें कि यह ईमेल कैंब्रिज स्कूल के ऑफिशल मेल ड्रेस पर भेजी गई है। अमित शाह की रैली को लेकर लोकल पुलिस के साथ-साथ इंटेलिजेंस सोर्सेस एक्टिव है, इस धमकी को लेकर सभी खुफिया तंत्र अलर्ट पर कर दिए गए हैं। मेल में लिखा है कि सभी अपने बच्चों को बचा ले। करीब 11:11 पर स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी गई है। वहीं 12:11 पर देवी तलब मंदिर को उड़ाने की धमकी दी गई है, जहां पर गृहमंत्री अमित शाह द्वारा खुद जाकर नतमस्तक होने का प्रोग्राम रखा हुआ है।

धमकी भरे ई-मेल में दावा किया गया है कि जालंधर में अमित शाह की रैली के स्टेज के नीचे IED लगाया गया है। इसके अलावा रैली में लोगों को लाने वाली 2,000 बसों में से 2-3 बसों में बम होने की बात भी कही गई है। ई-मेल के लास्ट में ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ और ‘बब्बर खालसा (परमार-कनाडा)’ के नाम लिखे गए हैं। इसके साथ गुरनख सिंह, डॉ. गुरनिरवैर सिंह, प्रो. गुरकाल सिंह और प्रो. गुरंगार सिंह के नाम भी दर्ज हैं।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। गृहमंत्री के आने से पहले देवी तालाब मंदिर के साथ लभू राम दोआबा स्कूल की ग्राउंड में हेलीपैड बनाया गया है और दूसरा हेलीपैड रैली स्थल से कुछ ही दूरी पर है। भाजपा नेता केडी भंडारी ने बताया कि अमित शाह का यह दौरा भाजपा में जान फूंकेगा।

गृहमंत्री पहले शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मां त्रिपुल मालिनी मंदिर में नतमस्तक होकर मां का आशीर्वाद लेंकर में रैली पर जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि 30 सितंबर की महारैली को राजनीतिक कार्यक्रम के बजाय पंजाब मे नशे के खिलाफ जागरूक करने वाली बड़ी मुहिम के रूप में आयोजित किया जा रहा है। दूसरी तरफ पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध संदेश या अफवाह को आगे शेयर न करें और केवल पुलिस/प्रशासन की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

LPU Protest को लेकर High Court ने सरकार से की रिपोर्ट तलब, अब इस दिन होगी सुनवाई

जालंधर, ENS: फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में...

भारत की महिला टीम ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड, चीन को मात देकर रचा इतिहास

खेल: 2026 एशियन गेम्स में भारत को 7वां गोल्ड...

भारत में लॉन्च हुआ Apple Pay, Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे Tap-to-Pay

नई दिल्लीः लंबे इंतजार के बाद Apple ने भारत...

Jalandhar News: चॉपर में पहुंचे गृह मंत्री Amit Shah, श्री देवी तालाब में होंगे नतमस्तक, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह आज जालंधर दौरे पर है। ऐसे में आदमपुर एयरपोर्ट से चॉपर में...

Dubai-Tel Aviv प्लेन के हाईजैक होने की आशंका, इमरजेंसी सिग्नल मिला; Saudi Arabia डायवर्ट

रियादः दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट ने कुछ देर पहले उड़ान के दौरान...

LPU Protest को लेकर High Court ने सरकार से की रिपोर्ट तलब, अब इस दिन होगी सुनवाई

जालंधर, ENS: फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा को लेकर मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंचा।...

भारत की महिला टीम ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड, चीन को मात देकर रचा इतिहास

खेल: 2026 एशियन गेम्स में भारत को 7वां गोल्ड मिल गया है। यह गोल्ड भारत की महिला टीम ने...