जालंधर, ENS: महानगर में आज परागपुर के पास देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बड़ी रैली को संबोधन किया जाना है। जिससे पहले बुधवार सुबह जालंधर स्थित स्कूलों में बम से उड़ने की धमकी दी गई है। इसको लेकर एक ईमेल जालंधर स्थित कैंब्रिज स्कूल के ऑफिशल मेल ड्रेस पर पहुंची है। बम से उड़ने की धमकी मिलते ही जालंधर पुलिस को सूचना दे दी गई है।

वही अमित शाह की रैली को लेकर लोकल पुलिस के साथ-साथ इंटेलिजेंस सोर्सेस एक्टिव है, इस धमकी को लेकर सभी खुफिया तंत्र अलर्ट पर कर दिए गए हैं। मेल में लिखा है कि सभी अपने बच्चों को बचे और 11:11 पर स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी गई है। वहीं 12:11 पर देवी तलब मंदिर को उड़ाने की धमकी दी गई है, जहां पर गृहमंत्री अमित शाह द्वारा खुद जाकर नतमस्तक होने का प्रोग्राम रखा हुआ है।
धमकी भरे ई-मेल में दावा किया गया है कि जालंधर में अमित शाह की रैली के स्टेज के नीचे IED लगाया गया है। इसके अलावा रैली में लोगों को लाने वाली 2,000 बसों में से 2-3 बसों में बम होने की बात भी कही गई है। ई-मेल के लास्ट में ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ और ‘बब्बर खालसा (परमार-कनाडा)’ के नाम लिखे गए हैं। इसके साथ गुरनख सिंह, डॉ. गुरनिरवैर सिंह, प्रो. गुरकाल सिंह और प्रो. गुरंगार सिंह के नाम भी दर्ज हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
बता दें कि गृहमंत्री के आने से पहले देवी तालाब मंदिर के साथ लभू राम दोआबा स्कूल की ग्राउंड में हेलीपैड बनाया गया है और दूसरा हेलीपैड रैली स्थल से कुछ ही दूरी पर बनाया गया है। भाजपा नेता केडी भंडारी ने बताया कि अमित शाह का यह दौरा भाजपा में जान फूंकेगा। गृहमंत्री पहले शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मां त्रिपुल मालिनी मंदिर में नतमस्तक होकर मां का आशीर्वाद लेंगे और उसके बाद में रैली स्थल पर जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि 30 सितंबर की महारैली को केवल राजनीतिक कार्यक्रम के बजाय पंजाब को नशा के खिलाफ जागरूक करने वाली बड़ी मुहिम के रूप में आयोजित किया जा रहा है।