जालंधर, ENS: वेस्ट और कैंट हलके का मेयर विनीत धीर, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू और डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना ने अधिकारियों के साथ दौरा किया। इस दौरान दोनों हलकों में गंदगी देखकर मेयर और डिप्टी मेयर भड़क गए। ऐसे में उन्होंने अधिकारियों को एक से दो दिन में दोनों हलकों की साफ-सफाई को लेकर सख्त निर्देश दिए है। दरअसल, शहर में टूटी सड़कों और सड़कों पर बिखरे कूड़े को देखकर मेयर विनीत धीर भड़क गए। वहीं पार्क को रिपेयर करने के लिए जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सड़कों पर बिखरा कूड़ा देखकर मेयर ने अधिकारियों से तुरंत इसे हटाने के निर्देश दिए। मेयर ने अधिकारियों से कहा कि वह ट्रालियां मंगवाकर तुरंत कूड़े को हटवाए, ऐसे में दोबारा आकर जांच करेंगे। वहीं डिप्टी मेयर मलकीत सुभाना ने कहाकि आज नगर निगम अधिकारियों के साथ मेयर, सीनियर मेयर और उन्होंने वेस्ट व कैंट हलके का दौरा किया। इस दौरान शहर में पड़े कूड़े, वाटर सप्लाई लीकेज, टूटी सड़कों सहित अन्य कामों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को सख्त हिदायतें देकर कल तक इसे हल करने के निर्देश दिए गए।
ऐसे में ठेकेदारों को भी कूड़े उठाने को लेकर सख्त निर्देश दिए। इस दौरान टूटी सड़कों पर पैच वर्कर लगाने और लीकेज सीवरेज की रिपेयर करने के आदेश दिए गए। वहीं कूड़े की समस्या को लेकर लोगों से सड़कों पर कूड़ा ना फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज मीटिंग गई जिसके बाद 2 हलकों का दौरा किया गया। इसके बाद जल्द अन्य हलको का दौरा कर गंदगी को लेकर जायजा लिया जाएगा और शहर को साफ सुथरा बनाया जाएगा। इस दौरान लोगों से भी शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए साथ देने की अपील की है।