जालंधर, ENS: फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रों का प्रदर्शन समाप्त होने के बाद अब सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में कुछ युवकों के यूनिवर्सिटी परिसर में दाखिल होने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में रेमिया मिश्रा नाम की युवती का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान यूनिवर्सिटी का छात्र मोहम्मद फरद पहले डीएसडब्ल्यू कार्यालय में दाखिल हुआ।
जिसके बाद युवक के इशारा करने पर अन्य युवक अंदर पहुंचे। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मोहम्मद फरद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टेटस अपलोड किया। जिसमें उसने कहा कि वह नहीं था बल्कि वह तोड़फोड़ करने वाले भीड़ को वह साइड पर कर रहा था।
इस मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं पुलिस- यूनिवर्सिटी का स्टाफ प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं की जांच की जा रही है। यूनिवर्सिटी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रहे है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रदर्शन के दौरान कौन-कौन लोग परिसर में दाखिल हुए थे और क्या किसी बाहरी व्यक्ति की भूमिका रही थी। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ करने कौन बाहरी व्यक्ति थे।