.
JalandharJalandhar News: केंद्रिय गृह मंत्री Amit Shah दौरे से पहले दीवारों पर...

Jalandhar News: केंद्रिय गृह मंत्री Amit Shah दौरे से पहले दीवारों पर लिखे BJP भगाओं के नारे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल यानी 30 सितंबर को जालंधर दौरे पर आ रहे है। ऐसे में वह जीटी रोड पर लिली रिजॉर्ट के पास परागपुर क्षेत्र में आयोजित विशाल ‘नशा-मुक्त पंजाब’ महारैली को संबोधित करेंगे। वहीं दूसरी ओर अमित शाह के जालंधर दौरे से पहले रेड क्रॉस भवन की दीवारों पर भाजपा भगाओं पंजाब और पंजाब दा हल खालिस्तान लिखा मिला। इसकी जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली है। वीडियो जारी करके पन्नू ने कहा कि यहां पर भाजपा का पहले दफ्तर होता था। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर नशे के आरोप लगाए है। जिसके बाद दीवारों पर कालिख पोतकर मिटा दिया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 30 सितंबर को प्रस्तावित महारैली करीब 63 एकड़ जमीन पर होगी। इसमें से अकेले 28 एकड़ में विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। पहले रैली 40 एकड़ मैं प्रस्तावित थी, फिर यह बढ़कर 50 हुई और अब लोगों के आने का अनुमान बढ़ने के बाद इसे 63 एकड़ में कर दिया गया है। भाजपा पंजाब में चार ‘नशा मुक्त पंजाब यात्राएं’ निकाल रही है और चारों यात्राओं का समापन जालंधर की इसी रैली में होगा। इस कारण इसे अब तक की सबसे बड़ी रैली बनाने का दावा किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार पंडाल पूरी तरह एयर कंडीशन्ड होगा और इसमें 25,000 से ज्यादा कुर्सियां लगाई जा रही हैं।

हालांकि भीड़ का अनुमान एक लाख से अधिक का है, कुछ अनुमान दो लाख तक भी हैं। दूर बैठे कार्यकर्ताओं को मंच स्पष्ट दिखे और आवाज साफ सुनाई दे, इसके लिए पंडाल के अंदर कई जगह बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं। पंडाल के बाहर भी एलईडी की व्यवस्था होगी ताकि जगह भरने के बाद बाहर खड़े कार्यकर्ता भी भाषण सुन सकें। वाहनों की पार्किंग के लिए चार साइट तैयार की गई हैं। अनुमान है कि रैली में 3,000 से ज्यादा बसें और करीब 2,000 छोटे वाहन पहुंचेंगे। इसलिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। पंडाल के पास वीआईपी पार्किंग होगी, जबकि तीन अन्य पार्किंग दोआबा, माझा और मालवा से आने वाले लोगों के रूट के हिसाब से अलग-अलग दिशाओं में बनाई जा रही हैं। सभी पार्किंग को इस तरह प्लान किया गया है कि ट्रैफिक व्यवस्था बाधित न हो।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: झगड़े को लेकर महिला का 2 दिन का अल्टीमेटम, नहीं तो करेंगी आत्मदाह, देखें वीडियो

वाल्मीकि संगठन ने पुल जाम करने की दी चेतावनी अमृतसरः...

हरियाणा सरकार इस विषय पर करेगी 5-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के बागवानी विभाग के अंतर्गत उद्यान...

Punjab News: कड़ी सुरक्षा में PGI लाए गए राजोआना, देखें वीडियो

मोहालीः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्या...

30 वर्ष से ज्यादा उम्र के नागरिक कराएं वार्षिक ब्लड प्रेशर जांच : Aarti Singh Rao

विश्व हृदय दिवस पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री ने...

Punjab News: झगड़े को लेकर महिला का 2 दिन का अल्टीमेटम, नहीं तो करेंगी आत्मदाह, देखें वीडियो

वाल्मीकि संगठन ने पुल जाम करने की दी चेतावनी अमृतसरः अदालत परिसर के बाहर पार्किंग स्टैंड पर हुए झगड़े के...

हरियाणा सरकार इस विषय पर करेगी 5-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के बागवानी विभाग के अंतर्गत उद्यान प्रशिक्षण संस्थान, उचानी (करनाल) द्वारा अक्टूबर 2026 माह में विभिन्न...

Punjab News: कड़ी सुरक्षा में PGI लाए गए राजोआना, देखें वीडियो

मोहालीः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्या के दोष में पटियाला सेंट्रल जेल में बंद बलवंत सिंह...

30 वर्ष से ज्यादा उम्र के नागरिक कराएं वार्षिक ब्लड प्रेशर जांच : Aarti Singh Rao

विश्व हृदय दिवस पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री ने दिया संदेश चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने...