.
Unaआचार्य दिवाकरदत्त शर्मा का हिमाचल की संस्कृति और संस्कृत के संरक्षण में...

आचार्य दिवाकरदत्त शर्मा का हिमाचल की संस्कृति और संस्कृत के संरक्षण में अहम योगदान : मस्त राम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना में आचार्य दिवाकरदत्त शर्मा जयंती पर लेखक संगोष्ठी व कवि सम्मेलन

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी की ओर से सोमवार को लता मंगेशकर कला केंद्र, समूरकलां में आचार्य दिवाकरदत्त शर्मा जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। समारोह में आचार्य दिवाकरदत्त शर्मा के साहित्य, संस्कृत भाषा और हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत में योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य दिवाकरदत्त शर्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

हिमाचल संस्कृत अकादमी के पूर्व सचिव एवं संस्कृत विद्वान डॉ. मस्त राम ने कहा कि आचार्य दिवाकरदत्त शर्मा का हिमाचल की संस्कृति तथा संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि आचार्य दिवाकरदत्त का कार्य हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक और बौद्धिक परंपरा को समझने में महत्वपूर्ण आधार प्रदान करता है। समारोह में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश शर्मा ने ‘ज्योतिषशास्त्रे आचार्यदिवाकरदत्तस्यावदानम्’ विषय पर शोधपत्र प्रस्तुत किया। डॉ. मदन मोहन और जगत प्रकाश ने भी आचार्य दिवाकरदत्त शर्मा के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक योगदान पर अपने विचार रखे।

समारोह के दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे साहित्यकारों शांति कुमार स्याल, डॉ. नाथधर द्विवेदी, कुंदन लाल, ओम कुमार शर्मा, कृष्ण लद्दाखी, कुलदीप शर्मा, अशोक कालिया, रामपाल, अलका चावला, ओंकार प्रसाद, डॉ. रत्न चंद रत्नाकर, बालकृष्ण सोनी तथा अकादमी सदस्य जाहिद अबरोल ने कविता पाठ किया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. ओम दत्त सरोच ने की।

समारोह में आचार्य दिवाकरदत्त शर्मा के पौत्र एडवोकेट विरोचन शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. अमित कुमार सरोच ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम के समापन पर जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अकादमी के अनुसंधान अधिकारी स्वतंत्र कौशल, पुस्तकालयाध्यक्ष अनिल कुमार तथा रविंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: SIR मुद्दे को लेकर कांग्रेसियों ने किया विरोध-प्रदर्शन, देखें वीडियो

पठानकोटः वोटर लिस्ट में बदलाव और SIR (Special Intensive...

नगर निगम बददी में लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, हर तीन माह लगेगा निशुल्क शिविर

बद्दी,सचिन बैंसल: नगर निगम बद्दी की ओर से ‘स्वच्छता...

नशा उन्मूलन और सड़क सुरक्षा को लेकर समन्वित प्रयासों को दें गति: ADC

एन-कॉर्ड एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित ऊना,सुशील...

गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हुआ बड़ा हादसा, दो मंजिला मकान ढहा

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गैस सिलेंडर...

PSPCL का बड़ा फैसला, गलत बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं के नहीं कटेंगे कनेक्शन

चंडीगढ़ः पंजाब में गलत या ज्यादा राशि वाले बिजली...

Punjab News: SIR मुद्दे को लेकर कांग्रेसियों ने किया विरोध-प्रदर्शन, देखें वीडियो

पठानकोटः वोटर लिस्ट में बदलाव और SIR (Special Intensive Revision) के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग...

नगर निगम बददी में लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, हर तीन माह लगेगा निशुल्क शिविर

बद्दी,सचिन बैंसल: नगर निगम बद्दी की ओर से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों के लिए निशुल्क...

नशा उन्मूलन और सड़क सुरक्षा को लेकर समन्वित प्रयासों को दें गति: ADC

एन-कॉर्ड एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित ऊना,सुशील पंडित: जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान...

गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हुआ बड़ा हादसा, दो मंजिला मकान ढहा

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। तेज धमाके के बाद...