.
JalandharLPU Student Protest: वॉकी टॉकी बरामद होने पर Special DGP Parveen Sinha...

LPU Student Protest: वॉकी टॉकी बरामद होने पर Special DGP Parveen Sinha ने किया खुलासा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: फगवाड़ा स्थित प्रसिद्ध लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के गर्ल्स हॉस्टल के पास एक छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न के दावों के सामने आने के बाद से परिसर में माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। वहीं आज डीजीपी गौरव यादव ने आकर घटना का जायजा लिया और शरारती अंनसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मामले को लेकर एसआईटी गठित की गई और घटना की गहनता से जांच के आदेश दिए गए। इस दौरान इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर प्रवीण कुमार सिन्हा ने कहाकि स्टूडेंट्स के साथ मीटिंग करने के बाद शांतिमय प्रदर्शन चल रहा था।

ऐसे में पुलिस द्वारा बीते दिन से शाम तक कोई लाठिचार्ज नहीं किया गया और उनका कोई लाठीचार्ज करने का कोई विचार नहीं था। लेकिन अचानक शरारती अनंसरों द्वारा पथराव और पेट्रोल बम से हमले को लेकर पुलिस के नोटिस में आया है और नोटिस में आने पर ही कार्रवाई की गई। वहीं छात्रों के कब्जे से वॉकी-टॉकी और खंडे मिलने को लेकर कहा कि आर्मी के अफसर के बच्चे भी यूनिवर्सिटी में पढ़ते है। ऐसे में परिजनों को चिंता हो गई थी और आर्मी के अफसर के साथ कुछ लोग आए थे। जिसके बाद लोगों से वॉकी-टॉकी और आर्मी के हथियार बरामद हुए है।

इस दौरान मेजर के पास उनके दस्तावेज मौजूद थे। यूनिवर्सिटी में उनके बच्चों से पूछताछ की गई और इसकी जांच के बाद उन्हें छोड़ा गया। उन्होंने कहा कि वह अपने छात्रों को लेने के लिए आए थे।उन्होंने कहा कि सारी शिकायतें एलपीयू प्रशासन के खिलाफ आई है, ऐसे में पुलिस के खिलाफ कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस और छात्रों में अच्छा तालमेल बना हुआ था। उन्होंने कहाकि स्टूडेंट्स भी अभी तक छात्रा को लेकर कोई अधिक जानकारी नहीं दे पाए है। इस दौरान उन्होंने कहाकि अगर मीडिया के पास या किसी अन्य लोगों के पास अगर छात्रों को लेकर कोई वीडियो है तो वह पुलिस को मुहैया करवाए और पुलिस इसकी जांच करेंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

LPU Student Protest: बड़ी संख्या में पुलिस बल और वाटर कैनन तैनात

जालंधर, ENS: फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में...

Punjab News: नौजवान ने निगली जहरीली वस्तु, मौत, सास पर लगे आरोप, देखें वीडियो

7 महीने पहले हुई थी शादी लुधियानाः डेहलों थाना के...

UPI पेमेंट पर चार्ज मामले में SC का एक्शन, सरकार से RBI तक को नोटिस

नई दिल्लीः यूपीआई पेमेंट पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR)...

Delhi-NCR में गैंगरेप के मामलों का SC ने लिया संज्ञान, खराब व्यवस्था पर जताई नाराजगी

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में हाल ही...

LPU Student Protest: बड़ी संख्या में पुलिस बल और वाटर कैनन तैनात

जालंधर, ENS: फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में रातभर हुए हंगामे के बाद आज डीजीपी गौरव यादव, स्पेशल...

Punjab News: नौजवान ने निगली जहरीली वस्तु, मौत, सास पर लगे आरोप, देखें वीडियो

7 महीने पहले हुई थी शादी लुधियानाः डेहलों थाना के अधीन आते इलाके के एक युवक ने संदिग्ध हालात में...

Jalandhar Gymkhana Club: सिख संगठनों ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को सौंपा ज्ञापन, देखें वीडियो

पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो हम जिमखाना क्लब बंद करवाने की करेंगे कोशिशः हरजिंदर सिंह अमृतसरः जालंधर जिमखाना क्लब में...

UPI पेमेंट पर चार्ज मामले में SC का एक्शन, सरकार से RBI तक को नोटिस

नई दिल्लीः यूपीआई पेमेंट पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने के केंद्र सरकार के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने...