.
JalandharLPU बवाल को लेकर MLA बावा हैनरी और परगट सिंह का आया...

LPU बवाल को लेकर MLA बावा हैनरी और परगट सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर स्टूडेंट के प्रदर्शन को लेकर मामला गरमाया हुआ है। वहीं आज डीजीपी गौरव यादव खुद एलपीयूू में जायजा लेने के पहुंचे। इस घटना के बाद एलपीयू में 10 दिनों की छुट्टी कर दी गई है और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। वहीं कांग्रेस विधायक बावा हैनरी और परगट सिंह ने घटना की निंदा की है। मामले की जानकारी देते हुए बावा हैनरी ने कहाकि पहले चितकारा यूनिवर्सिटी में घटना हुई और उसके बाद लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में घटना हुई है।

बावा हैनरी ने कहाकि घटना को लेकर गहराई से जांच करने की जरूरत है। हैनरी ने कहा हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की यूनिवर्सिटी को लेकर जजमेंट आई है, जिसमें उन्होंने कहा कि प्राइवेट यूनिवर्सिटी प्रोफिट मेकिंग यूनिवर्सिटी नहीं हो सकती। ऐसे में बच्चों का शोषण हो रहा है। यूनिवर्सिटी के मॉल में मेहनतकश लोगों की पूंजी लगी हुई थी। ऐसे में किसी ने यह नहीं सोचा तो मॉल में दुकान में लूट की घटना होगी, पेट्रोल बम से अटैक होंगे।

उन्होंने कहा कि शांतिमय ढंग से प्रदर्शन करना अधिकार है, लेकिन वहां पर किन शरारती अनंसरों द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश की गई। ऐसे में यूनिवर्सिटी की ओर से क्या प्रबंध किए गए, ऐसे में यह काफी चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे में एसआईटी गठित करके जांच की जानी चाहिए। यूनिवर्सिटी में दुकानों को लूटना, सरकारी गाड़ियों पर हमला करना, मीडिया पर हमला करना निंदनीय है। ऐसे में अगर बच्ची के साथ अप्रिय घटना हुई है तो उसकी जांच की जानी चाहिए और सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

ऐसे में अगर किसी ने गलत अफवाह फैलाई है तो उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं अगर एलपीयू प्रशासन की कोताही सामने आती है तो उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए, लेकिन छात्रों में गुस्से फूटने की वजह जानना भी जरूरी है। वहीं कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने कहाकि यह निंदनीय घटना है। ऐसे में जब-जब स्टूडेंट्स को इंसाफ नहीं मिलता तभी स्टूडेंट्स का गुस्सा फूटता है। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट को स्टूडेंट्स से बैठकर बातचीत की जानी चाहिए। वहीं पेट्रोल बम से हमला होना, सरकारी गाड़ियों पर हमला होना, मीडिया की गाड़ियों की तोड़फोड़ होना निंदनीय घटना है। ऐसे में उन्होंने कहा कि इस घटना में कैंपेस में आए बाहरी लोगों की भी जांच की जानी चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Delhi-NCR में गैंगरेप के मामलों का SC ने लिया संज्ञान, खराब व्यवस्था पर जताई नाराजगी

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में हाल ही...

यौन उत्पीड़न मामले में Brij Bhushan और Vinod Tomar को कोर्ट का नोटिस जारी

नई दिल्लीः भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष...

LPU Student Protest: वॉकी टॉकी बरामद होने पर Special DGP Parveen Sinha ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फगवाड़ा स्थित प्रसिद्ध लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)...

Delhi-NCR में गैंगरेप के मामलों का SC ने लिया संज्ञान, खराब व्यवस्था पर जताई नाराजगी

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में सामने आए दुष्कर्म के मामलों पर गहरी चिंता और...

Punjab News: Akali-BJP गठबंधन पर तरेसम सिंह ने साधे निशाने, 2 सीटों से चुनाव लड़ेंगे Amritpal Singh, देखें वीडियो

लुधियाना: छपार मेले के दौरान इस बार दो अलग-अलग राजनीतिक कॉन्फ्रेंस देखने को मिलीं। एक तरफ अकाली दल वारिस...

यौन उत्पीड़न मामले में Brij Bhushan और Vinod Tomar को कोर्ट का नोटिस जारी

नई दिल्लीः भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन...

LPU Student Protest: वॉकी टॉकी बरामद होने पर Special DGP Parveen Sinha ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फगवाड़ा स्थित प्रसिद्ध लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के गर्ल्स हॉस्टल के पास एक छात्रा के साथ कथित...