.
Himachal Govtसतत विकास सुरक्षा और आधुनिक तकनीक से सड़क संरचना को सुदृढ़ कर...

सतत विकास सुरक्षा और आधुनिक तकनीक से सड़क संरचना को सुदृढ़ कर रही प्रदेश सरकार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश की सड़क संरचना को सुदृढ़ करने के लिए व्यवस्थित एवं समग्र दृष्टिकोण से निरंतर प्रयासरत है। सरकार द्वारा सड़कों में सुरक्षा, आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण रखरखाव तथा सड़क परिसंपत्तियों के संरक्षण पर विशेष बल दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने सड़कों की दीर्घकालिक स्थिरता के लिए फरवरी 2026 में सड़क जल निकासी नीति स्वीकृत की है।

पहाड़ी क्षेत्रों में पानी को सड़कों के क्षतिग्रस्त होने का एक प्रमुख कारण मानते हुए इस नीति में सड़क योजना एवं डिजाइन का अभिन्न हिस्सा जल निकासी व्यवस्था को बनाया गया है। वर्षा की तीव्रता और जलग्रहण क्षेत्र की विशेषताओं के आधार पर जल निकासी संरचनाओं की योजना बनाई जा रही है। दैनिक सड़क प्रबंधन में भी आधुनिक तकनीक को शामिल किया जा रहा है। इसके लिए एक केंद्रीकृत रोड स्टेटस इन्फॉर्मेशन सिस्टम विकसित करने की परिकल्पना की गई है, जिसके माध्यम से विशेषकर मानसून और आपदा की स्थिति में सड़कों के बंद होने, बहाली और संपर्क की स्थिति से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाई जा सकेगी।

इन पहलों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सड़क प्रबंधन की एक अधिक रोकथाम-आधारित, समन्वित और आधुनिक व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। बेहतर सड़क संपर्क, प्रभावी जल निकासी, सड़क सुरक्षा, डिजिटल निगरानी और आधुनिक रखरखाव की तकनीकों को एकीकृत करते हुए राज्य सरकार का लक्ष्य एक ऐसा सड़क नेटवर्क तैयार करना है, जो अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय, स्थायी और प्राकृतिक आपदाओं के प्रति अधिक मजबूत हो।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ पर वीर जवानों को नमन

युवाओं से नशामुक्त और विकसित भारत के निर्माण में...

LPU के छात्रों ने की पत्थरबाजी, पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो

गाड़ियों को लगाई आग, जमकर हुई तोड़फोड़ जालंधर: लवली प्रोफेशनल...

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, साधु-संतों की बेइज्जती की तो जाना होगा जेल

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने संतों को...

विश्व रैबीज दिवस पर रावमा पाठशाला थाना स्कूल में 28 को लगेगी कार्यशाला

कुत्ते के काटने पर तुरंत घाव को 15 मिनट तक साबुन-पानी से धोएं, वैटनरी डाक्टर अंजलि ने दी सलाह बददी,सचिन...

Punjab News: व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालकर की आत्महत्या की कोशिश, गंभीर झुलसा, देखें वीडियो  

लुधियानाः जिले के कोट मंगल इलाके से एक व्यक्ति द्वारा खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या की कोशिश करने का...

सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ पर वीर जवानों को नमन

युवाओं से नशामुक्त और विकसित भारत के निर्माण में योगदान का आह्वान : जयराम ठाकुर ऊना/शिमला,सुशील पंडित: पूर्व मुख्यमंत्री और...

LPU के छात्रों ने की पत्थरबाजी, पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो

गाड़ियों को लगाई आग, जमकर हुई तोड़फोड़ जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू हुआ हंगामा अभी भी...