.
Himachal Govtमुख्यमंत्री ने ‘अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ में अनिवार्य शर्त को हटाने...

मुख्यमंत्री ने ‘अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ में अनिवार्य शर्त को हटाने की घोषणा की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा चौक में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेला और प्रदेश की संपदा का दुरुपयोग किया।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि करीब 45 महीने पहले प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व में आमजन की सरकार बनी और एक सामान्य परिवार से आने वाले व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं और उनके दर्द को समझते हुए मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का निर्णय लिया गया।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय दूध 32 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा था, जबकि वर्तमान सरकार ने गाय के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाकर 61 रुपये तथा भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 71 रुपये प्रति लीटर किया है। उन्होंने कहा कि सरकार आने वाले समय में दूध का मूल्य और बढ़ाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए सुक्खू ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में मंडी में क्षेत्रवाद का नारा देकर भाजपा ने जिले की 10 में से 9 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की, लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में सराज विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर विकास के मामले में पूरे मंडी जिले की अनदेखी की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के लिए कई विकासात्मक घोषणाएं भी कीं। उन्होंने नेरचौक में जल शक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड के डिवीजन तथा डीएसपी कार्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने बल्ह क्षेत्र में सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं के लिए 3 करोड़ रूपये देने की घोषणा भी की।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Sukhpal Khaira पर भड़की AAP प्रवक्ता Pooja Singh, कहा- गिर चुका मानसिक स्तर, देखें वीडियो

केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले...

हिमाचल में सीमेंट महंगा होना आम जनता पर अतिरिक्त बोझ -पंकज सहोड़

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है। यहां...

तप, संयम और आत्म-अनुशासन ही मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी: CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

डबल इंजन की सरकार ने देश व प्रदेश में बिछाया सड़कों का जाल : Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री...

अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहनों के चालान, 26 हजार रुपये जुर्माना

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ...

Jalandhar News: Sukhpal Khaira पर भड़की AAP प्रवक्ता Pooja Singh, कहा- गिर चुका मानसिक स्तर, देखें वीडियो

केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले नशे को लेकर घेरी BJP जालंधर, ENS: भुल्तथ से विधायक कांग्रेस...

हिमाचल में सीमेंट महंगा होना आम जनता पर अतिरिक्त बोझ -पंकज सहोड़

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है। यहां से निकलने वाला पत्थर और अन्य खनिज देश के विकास...

तप, संयम और आत्म-अनुशासन ही मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी: CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तप, संयम और आत्म-अनुशासन ही मानव जीवन की सबसे...

डबल इंजन की सरकार ने देश व प्रदेश में बिछाया सड़कों का जाल : Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने शनिवार को कैथल के कलायत स्थित लोक...