.
Panchkula7 साल पुराने डकैती-हत्या कांड में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार,...

7 साल पुराने डकैती-हत्या कांड में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः सेक्टर-20 पंचकूला में वर्ष 2019 में हुए डकैती और फायरिंग में हुई हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी विनय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी क्राइम अमन कुमार के अनुसार घटना 30 जनवरी 2019 की है, जब सेक्टर-20 पंचकूला स्थित पहली मंजिल पर स्थित प्रॉपर्टी एवं फाइनेंस के कार्यालय में शिकायकर्ता अपने दोस्तों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान हथियारों से लैस नकाबपोश युवक घुस आए और हवाई फायर करते हुए गनपॉइंट पर नकदी व आभूषण लूटने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने हमला किया और गोलियां चला दीं।

जिसमें 1 युवक की मौत हो गई थी व अन्य 2 गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद मामले में हत्या व डकैती समेत विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने पूर्व में कई मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था और उनके पास से हथियार, गाड़ियां व लूटी गई संपत्ति बरामद की थी।

हालांकि, आरोपी विनय कुमार पुत्र अशोक कुमार, निवासी नंदनगरी, उत्तरी दिल्ली लगातार फरार चल रहा था। अदालत द्वारा उसे 24 नवंबर 2021 को भगोड़ा भी घोषित किया जा चुका था। अब गुप्त सूचना के आधार पर इंचार्ज मनोज की अगुवाई में की टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी विनय कुमार को धर दबोचा। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के अनुसार यह आरोपी काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था और अपनी पहचान छिपाकर ठिकाने बदल रहा था।

आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। हमारी पुलिस टीम न केवल हाल के मामलों पर मुस्तैदी से काम कर रही है, बल्कि पुराने मामलों में भी फरार चल रहे आरोपियों की लगातार धरपकड़ की जा रही है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और जो भी कानून से भागने की कोशिश करेगा, उसे अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

उपायुक्त ने अंदरौली में गोविंद सागर झील क्षेत्र का किया निरीक्षण, पर्यटन विकास को लेकर दिए दिशा-निर्देश

ऊना,सुशील पंडित: अंदरौली में पर्यटन और वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों...

एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक, CM Saini ने दी बधाई

चंडीगढ़: जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026...

रक्तदान शिविर में 102 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान 

IAS विवेक चंदेल ने किया शिविर का शुभारंभ कहा...

रक्तदान मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम : Gaurav Gautam

चंडीगढ़: हरियाणा के खेल और युवा सशक्तिकरण राज्य मंत्री...

सेवा केवल कार्य नहीं, समाज के प्रति संवेदना और संकल्प का भाव है

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा...

उपायुक्त ने अंदरौली में गोविंद सागर झील क्षेत्र का किया निरीक्षण, पर्यटन विकास को लेकर दिए दिशा-निर्देश

ऊना,सुशील पंडित: अंदरौली में पर्यटन और वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के विस्तार की संभावनाओं को धरातल पर आगे बढ़ाने के...

एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक, CM Saini ने दी बधाई

चंडीगढ़: जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

रक्तदान शिविर में 102 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान 

IAS विवेक चंदेल ने किया शिविर का शुभारंभ कहा रक्तदान महादान  बद्दी,सचिन बैंसल: बददी के निजी स्कूल मलपुर में रोटरी...

रक्तदान मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम : Gaurav Gautam

चंडीगढ़: हरियाणा के खेल और युवा सशक्तिकरण राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक कार्य ही...