जालंधर, ENS: श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले में पुलिस की ओर से 1500 मुलाजिम तैनात किए गए है, लेकिन उसके बावजूद मेले में स्नेचिंग और वाहन चोरी की घटनाएं सामने आई है। सूत्रों के अनुसार कुछ लोगों के पर्स चोरी की घटनाएं सामने आई है। वहीं चरणजीपुरा के निवासी की सोढल मंदिर के पास गली से एक्टिवा चोरी हो गई। हैरानी की बात यह है कि पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे से पैनी नजर रखी जा रही है, लेकिन फिर चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि गली से एक्टिवा लेकर फरार हो गए।
घटना की शिकायत पीड़ित द्वारा थाने में दे दी गई है। पीड़ित मनीष नागपाल ने थाना 2 में पुलिस को दी शिकायत में लिखा कि उसकी सब्जी मंडी में सब्जी की दुकान है और वह 24 सितंबर को देर रात 11.15 बजे परिवार के साथ एक्टिवा नंबर पीबी 08 डीके 9773 पर सवार होकर सोढल मंदिर गए थे। इस दौरान उसने मंदिर के पास सड़क किनारे एक्टिवा पार्क की और वह परिवार के साथ माथा टेकने के लिए मंदिर चला गया।
ऐसे में मंदिर से माथा टेककर वह 12.10 बजे बाहर आया और देखा जहां उसने एक्टिवा पार्क की थी, वहां से एक्टिवा गायब थी। जिसके बाद उसने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि चोर उसकी एक्टिवा चुराकर ले गया। ऐसे में पीड़ित ने इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें 2 व्यक्ति मेले में सरेआम एक्टिवा चुराकर फरार हो गए।