.
NationalCongo में विमान क्रैश, दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की...

Congo में विमान क्रैश, दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किंशासाः कांगो में एक विमान दुर्घटना में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। सेना ने यह जानकारी दी। दुर्घटना में मारे गए वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की पहचान सैन्य अदालत के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुतोम्बो कटालायी तिएंदे और सशस्त्र बलों के ऑडिटर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया के रूप में हुई है।

कांगो की सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल एफोमी एकेंगे ने एक बयान में बताया कि दुर्घटना में इन दोनों अधिकारियों के अलावा चालक दल के सदस्यों समेत 12 अन्य लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार विमान दक्षिण-पश्चिमी शहर किकविट से देश की राजधानी किंशासा लौट रहा था तभी उसमें तकनीकी खराबी आ गई और वह केंगे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई।

एकेंगे ने बताया कि दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के निदेशक मंडल के अध्यक्ष ट्राइफॉन किन-किये मुलुम्बा ने बताया कि दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चला है। कांगो की सेना पिछले साल से देश के पूर्वी क्षेत्र में रवांडा समर्थित विद्रोही समूह एम23 समेत कई विद्रोही संगठनों से लड़ रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: इस इलाके में ATM तोड़ने की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पटियालाः गांधी मार्केट इलाके में ATM तोड़कर चोरी करने...

Punjab News: विवादों में घिरे कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

कपूरथलाः कांग्रेस नेता और विधायक सुखपाल सिंह खैरा की...

Punjab News: पुलिस हिरासत से फरार आरोपी का एनकाउंटर, SSP का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः कंडोवालिया इलाके में आज देहात पुलिस और आरोपियों...

यात्रियों से भरी बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

खगड़िया: मानसी थाना क्षेत्र में NH-31 पर अनिल होटल...

Punjab News: इस इलाके में ATM तोड़ने की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पटियालाः गांधी मार्केट इलाके में ATM तोड़कर चोरी करने की कोशिश के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को...

Punjab News: विवादों में घिरे कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

कपूरथलाः कांग्रेस नेता और विधायक सुखपाल सिंह खैरा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, गायत्री बिश्नोई ने...

Punjab News: पुलिस हिरासत से फरार आरोपी का एनकाउंटर, SSP का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः कंडोवालिया इलाके में आज देहात पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने इस मामले...

यात्रियों से भरी बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

खगड़िया: मानसी थाना क्षेत्र में NH-31 पर अनिल होटल के सामने शनिवार की अहले सुबह करीब 3 बजे एक...