.
AmritsarPunjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 3 घायल, 4 गिरफ्तार,...

Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 3 घायल, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः छेहराटा इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने केशव शिवाला गैंग से जुड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 3 आरोपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 विदेशी पिस्तौल और 20 कारतूस बरामद करने का दावा किया है। घायल आरोपियों की पहचान फिरोजपुर निवासी छिंदा पहलवान, फरीदकोट निवासी शिवम उर्फ शिवा और अमृतसर निवासी लवकेश के रूप में हुई है। चौथे आरोपी राजविंदर, निवासी अमृतसर को भी गिरफ्तार किया गया है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कमिश्नर हरमनवीर सिंह गिल के अनुसार पुलिस को आरोपियों के संबंध में पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद छेहरटा थाने के एसएचओ बलविंदर सिंह की अगुवाई में इलाके में नाकाबंदी की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने सबसे पहले विशाल नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से .30 बोर की ग्लॉक पिस्तौल बरामद हुई। पूछताछ के दौरान विशाल ने पुलिस को बताया कि उसके कुछ साथी थांदा रोड के पास झाड़ियों और जंगलनुमा इलाके में छिपे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक ये आरोपी किसी टारगेट किलिंग को अंजाम देने की तैयारी में थे।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके की घेराबंदी कर ली। पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिए आरोपियों से सरेंडर करने की अपील की। पुलिस के मुताबिक इसके बावजूद आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग के दौरान चार आरोपियों में से तीन के पैर में गोली लगी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों से कुल 5 पिस्तौल बरामद हुई हैं। इनमें 2 ग्लॉक और 3 बेरेटा पिस्तौल शामिल हैं। इसके अलावा 20 कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस कमिश्नर हरमनवीर सिंह गिल ने बताया कि ऑपरेशन डीसीपी इन्वेस्टिगेशन प्रभजोत सिंह, डीसीपी सिटी तेजा साहिब और एडीसीपी सिटी-2 की निगरानी में चलाया गया। हथियारों की सप्लाई चेन और आरोपियों से जुड़े अन्य ठिकानों की जांच के लिए फिरोजपुर और फरीदकोट समेत पड़ोसी जिलों में भी टीमें भेजी गई हैं। कमिश्नर गिल ने युवाओं से अपील की कि विदेश में बैठे गैंगस्टरों के बहकावे में न आएं और अपराध की राह छोड़कर सरेंडर करें। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पुलिस हिरासत से फरार आरोपी का एनकाउंटर, SSP का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः कंडोवालिया इलाके में आज देहात पुलिस और आरोपियों...

यात्रियों से भरी बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

खगड़िया: मानसी थाना क्षेत्र में NH-31 पर अनिल होटल...

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, पुलिस जांच में जुटी

मथुराः वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज जी के शिष्य...

Asian Games: Gold Medal जीत भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास

नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत महिला कबड्डी टीम...

Punjab News: पुलिस हिरासत से फरार आरोपी का एनकाउंटर, SSP का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः कंडोवालिया इलाके में आज देहात पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने इस मामले...

यात्रियों से भरी बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

खगड़िया: मानसी थाना क्षेत्र में NH-31 पर अनिल होटल के सामने शनिवार की अहले सुबह करीब 3 बजे एक...

Jalandhar News: मेले में पुलिस सुरक्षा का भी नहीं खौफ, सरेआम एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले में पुलिस की ओर से 1500 मुलाजिम तैनात किए गए है, लेकिन...

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, पुलिस जांच में जुटी

मथुराः वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज जी के शिष्य रसिक दुलारी शरण की आश्रम की चौथी मंजिल से गिरकर...