.
Unaभटोली में 27.56 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन...

भटोली में 27.56 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन भी बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस ऊना की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ऊना की टीम ने भटोली में एक युवक को 27.56 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) और इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को रात करीब 9:30 बजे SIU ऊना की टीम गुप्त सूचना के आधार पर भटोली स्थित ITI भवन के समीप गश्त पर थी। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले युवक की पहचान मनीष कुमार पुत्र श्रवण कुमार, निवासी वार्ड नंबर छह, बसदेहड़ा, तहसील व जिला ऊना के रूप में हुई।

पुलिस टीम ने नियमानुसार युवक के बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से 27.56 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) तथा नशे की मात्रा तौलने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए नशे की सप्लाई से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंच बनाई जा सके। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है। जिला पुलिस ऊना ने आमजन से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने लोगों से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Haryana News: बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल समेत दो युवक काबू

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 पंचकूला की टीम ने एचएमटी कॉलोनी...

Punjab News: 3 नाबालिग बच्चे लापता होने के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के टिब्बा इलाके में तीन बच्चों के...

Punjab News: टिप्पर व स्विफ्ट कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः शहर के मोगा-फिरोजपुर रोड पर गांव घलकलां के...

Haryana News: बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल समेत दो युवक काबू

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 पंचकूला की टीम ने एचएमटी कॉलोनी पिंजौर में बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ दो...

Punjab News: 3 नाबालिग बच्चे लापता होने के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के टिब्बा इलाके में तीन बच्चों के अचानक लापता होने से परिवार और आसपास के लोगों में...

Punjab News: अगल-अलग मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हेरोइन व हथियार बरामद, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले भर में नशे के खिलाफ शुरू की गई सख्त मुहिम के तहत जंडियाला पुलिस को बड़ी कामयाबी...

Punjab News: टिप्पर व स्विफ्ट कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः शहर के मोगा-फिरोजपुर रोड पर गांव घलकलां के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां, मिट्टी से...