शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एशियाई खेल-2026 में महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ की प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर एथलीट सीमा कुमारी को बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि सीमा कुमारी ने वैश्विक प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की एथलीट सीमा कुमारी ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित हो रहे एशियाई खेल में यह उपलब्धि हासिल की है।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सीमा की उत्कृष्ट उपलब्धि प्रदेश के हजारों युवाओं को खेलों में अपना भविष्य उज्ज्वल करने के सपनों को आत्मविश्वास के साथ साकार करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों में अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण के अवसर तथा अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।