.
Panchkula26 नाबालिगों के वाहन जब्त, 52 के काटे चालान, अभिभावकों पर लगा...

26 नाबालिगों के वाहन जब्त, 52 के काटे चालान, अभिभावकों पर लगा जुर्माना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़कों पर हुड़दंगबाजी रोकने के लिए पंचकूला पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। बीते दिनों एक नाबालिग द्वारा मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से सायरन लगाकर हुड़दंग मचाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश जारी किए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार टीमों ने शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के बाहर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 52 छात्रों के चालान काटे गए। जांच में पाया गया कि इनमें से 26 छात्र नाबालिग थे, जो बिना वैध लाइसेंस के वाहन चला रहे थे। पुलिस ने सभी 26 नाबालिगों के वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया।

कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचे कुछ अभिभावकों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया। दो बच्चों के परिजनों ने स्वीकार किया कि बच्चे बिना बताए और जिद करके वाहन ले जाते हैं, ऐसे में पुलिस की यह सख्त कार्रवाई उनके लिए एक सबक साबित होगी। स्कूल प्रशासन ने भी पुलिस के इस चेकिंग अभियान की जमकर सराहना की है।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने स्पष्ट किया कि पुलिस केवल छात्रों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन अभिभावकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई है जिन्होंने अपने नाबालिग बच्चों को बिना लाइसेंस वाहन सौंपे थे। नियमों के तहत ऐसे सभी चालानों में 5000 की अतिरिक्त जुर्माना राशि जोड़ी गई है। अभिभावकों को कड़ा संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि अपने बच्चों के भविष्य और सुरक्षा को प्राथमिकता दें। बच्चों को अच्छे संस्कार दें, अच्छी किताबें दें और खेल का सामान दें, लेकिन उम्र पूरी होने से पहले उन्हें किसी भी सूरत में वाहन न थमाएं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर...

हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

एंटीबायोटिक के दुरुपयोग से बढ़ रहा रोगाणुरोधी प्रतिरोध

ICFAI विवि के 200 से अधिक फार्मेसी विद्यार्थियों ने...

कुरुक्षेत्र में कल मनाई जाएगी महर्षि बाल्मीकि जयंती

चण्डीगढ: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण...

मुख्यमंत्री ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के...

हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए...

एंटीबायोटिक के दुरुपयोग से बढ़ रहा रोगाणुरोधी प्रतिरोध

ICFAI विवि के 200 से अधिक फार्मेसी विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली बददी,सचिन बैंसल: एंटीबायोटिक दवाओं के अनावश्यक और गलत...

Punjab News: 1 किलो हेरोइन, दो पिस्टल व दो मैगजीन के साथ 2 युवक काबू, देखें वीडियो

मोगाः जिले भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बधनी कलां पुलिस टीम कार्रवाई करते...