कोरिया को दी मात
खेल: भारत ने एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। दूसरा मेडल 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड इवेंट में भारतीय टीम ने गोल्ड पर निशाना साधा है पहला गोल्ड यहां भारत की महिला क्रिकेट टीम ने जीता था वहीं अब दूसरा गोल्ड शूटिंग में मिला है। अब कुल मेडलों की संख्या 18 हो चुकी है। कमलजीत सिंह और सुरुची दोनों की जोड़ी ने कुल मिलाकर 484.6 का स्कोर किया था।
शुरुआत में बनाई बढ़त
कमलजीत और सुरुची दोनों ने ही शुरुआत में अच्छी बढ़त बना ली थी परंतु दक्षिण कोरिया लगातार भारत के निशानेबाजों पर दबाव बना रहा था। दबाव में होने के बाद भी भारतीयों ने गलतियां नहीं की और दक्षिण कोरिया को 6.6 अंकों के अंतर से हराकर गोल्ड पर कब्जा जमा लिया। दक्षिण कोरिया का कुल सकोफ 478 का रहा वहीं ईरान इस दौरान तीसरे नंबर पर रहा। इसका फाइनल स्कोर 415.8 रहा है।
भारत ने बढ़त बनाकर जीता गोल्ड
पहली सीरीज में भारत की टीम ने दक्षिण कोरिया पर 4.9 पॉइंट्स की बढ़त बनाई थी जो शूटिंग के लिए बिल्कुल सही रही। वहीं दूसरी सीरीज में कोरिया की टीम ने दमदार खेल दिखाया और इसके बाद भारत की बढ़त कम होकर सिर्फ 1.2 पॉइंट्स पर रह गई। कमलजीत और सुरुची पर दबाव था परंतु उन्होंने अपना पैशेंस नहीं खोया और उसके बाद भारत का स्कोर अच्छा जाता रहा।
वहीं भारत की टीम ने कोरियाई खिलाड़ियों पर 7.2 की बढ़त कायम रही परंतु आखिरी क्षणों में सरुची ने 10.5 स्कोर किया लेकिन कमलजीत सिर्फ 9.5 का स्कोर कर लिया। वहीं भारत ने 6.6 की बढ़त बनाकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।
एशियन गेम्स में भारत को मिले 19 मेडल
2026 की एशियन गेम्स में भारत को अभी तक कुल 19 मेडल मिल चुके हैं। वहीं कमलजीत और सुरुची ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड इवेंट में भी गोल्ड जीत लिया है। इसके अलावा मेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशंस में सिल्वर मेडल भारत को मिला है। अभी तक देश के नाम 2 गोल्ड, 8 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल आ चुके हैं।