.
Chandigarhपुलिस कर्मी का गोली मारकर कत्ल, बेटे पर शक, देखें वीडियो

पुलिस कर्मी का गोली मारकर कत्ल, बेटे पर शक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः सेक्टर 22 में पुलिस कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस की अकाउंट ब्रांच में तैनात हेड कॉन्स्टेबल नितिन की मकान में गोली मारकर हत्या कर दी गई। नितिन मकान नंबर 662 में परिवार के साथ रह रहा था। घटना के बाद सेक्टर-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस नितिन के बेटे अरमान को अपने साथ ले गई है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को घटनास्थल से देसी कट्टा भी बरामद हुआ है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। नितिन की पत्नी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे उनका बेटा अरमान घर में दाखिल हुआ था। उनके अनुसार, अरमान बाथरूम में छिप गया। इसके बाद एक युवक घर में दाखिल हुआ और नितिन को गोली मारकर मौके से फरार हो गया। पुलिस पत्नी के इस बयान समेत घटनाक्रम के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि नितिन का बेटा अरमान कुछ समय पहले अपनी थार से कुछ लोगों को कथित तौर पर रौंदने के मामले में जेल गया था। वह फिलहाल जमानत पर बाहर था। पुलिस अब उसके पुराने मामले और मौजूदा हत्या की घटना के बीच किसी संभावित संबंध की भी जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। हत्या में इस्तेमाल हथियार और आरोपित युवक की भूमिका को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की जांच के बाद ही हत्या की पूरी वजह और घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर...

हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

एंटीबायोटिक के दुरुपयोग से बढ़ रहा रोगाणुरोधी प्रतिरोध

ICFAI विवि के 200 से अधिक फार्मेसी विद्यार्थियों ने...

कुरुक्षेत्र में कल मनाई जाएगी महर्षि बाल्मीकि जयंती

चण्डीगढ: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण...

मुख्यमंत्री ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के...

हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए...

एंटीबायोटिक के दुरुपयोग से बढ़ रहा रोगाणुरोधी प्रतिरोध

ICFAI विवि के 200 से अधिक फार्मेसी विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली बददी,सचिन बैंसल: एंटीबायोटिक दवाओं के अनावश्यक और गलत...

Punjab News: 1 किलो हेरोइन, दो पिस्टल व दो मैगजीन के साथ 2 युवक काबू, देखें वीडियो

मोगाः जिले भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बधनी कलां पुलिस टीम कार्रवाई करते...