.
Haryana Govtआईआईटीएफ-2026 में दिखेगा हरियाणा के उत्पादों का दम

आईआईटीएफ-2026 में दिखेगा हरियाणा के उत्पादों का दम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के स्थानीय उत्पादों, एमएसएमई और कारीगरों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए, राज्य सरकार ’भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026’ में राज्य की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करेगी।

आगामी 14 से 27 नवंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में लगने वाले इस प्रतिष्ठित व्यापार मेले में राज्य के एमएसएमई, कारीगरों और राज्य में निर्मित विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। मेले में छोटे उद्यमों और कारीगरों को रियायती दरों पर स्टॉल उपलब्ध करवाए जाएंगे, ताकि वे अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विपणन कर सकें और देशभर के खरीदारों तक सीधे पहुंच बना सकें।

आईआईटीएफ के दौरान 22 नवंबर को भारत मंडपम के एम्फीथिएटर में ‘हरियाणा राज्य दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य की औद्योगिक क्षमता, उद्यमिता, हस्तशिल्प तथा स्थानीय उत्पादों की विविधता और विरासत को प्रमुखता से प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

इसी क्रम में जनवरी 2027 में गुवाहाटी में आयोजित होने वाले ‘ईस्ट हिमालयन एक्सपो’ में भी राज्य की भागीदारी प्रस्तावित है। यह भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) द्वारा आयोजित बहु-उत्पाद प्रदर्शनी है। इसके बाद मार्च 2027 में भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘आहार इंटरनेशनल फेयर-2027’ में भी हरियाणा की भागीदारी प्रस्तावित है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

राष्ट्रपति के एम्स बिलासपुर के प्रस्तावित दौरे के चलते राज्यपाल ने एनएच-205 के फोरलेन कार्य का किया निरीक्षण

शिमला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान...

Harpal Singh Cheema ने AIIMS Mohali में जूनियर रेजिडेंट के 110 नए पदों को मंजूरी

चंडीगढ़: राज्य में चिकित्सा शिक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा...

Punjab News: Central Jail में कैदियों के दो ग्रुप आपस में भिड़े, मची अफरा-तफरी

गुरदासपुरः केंद्रीय जेल गुरदासपुर (Gurdaspur Central Jail) में वीरवार...

विश्व मानक दिवस के अवसर पर बद्दी में BIS का MSME उद्योग सम्मेलन आयोजित

बद्दी,सचिन बैंसल: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के परवाणू शाखा...

Jalandhar News: You Tuber Money Shoker के Firing की वीडियो सामने

जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस ने मशहूर पंजाबी यूट्यूबर मणि शॉकर...

राष्ट्रपति के एम्स बिलासपुर के प्रस्तावित दौरे के चलते राज्यपाल ने एनएच-205 के फोरलेन कार्य का किया निरीक्षण

शिमला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता...

Harpal Singh Cheema ने AIIMS Mohali में जूनियर रेजिडेंट के 110 नए पदों को मंजूरी

चंडीगढ़: राज्य में चिकित्सा शिक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को बड़ा बढ़ावा देते हुए वित्त मंत्री...

Punjab News: Central Jail में कैदियों के दो ग्रुप आपस में भिड़े, मची अफरा-तफरी

गुरदासपुरः केंद्रीय जेल गुरदासपुर (Gurdaspur Central Jail) में वीरवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब कैदियों के...

विश्व मानक दिवस के अवसर पर बद्दी में BIS का MSME उद्योग सम्मेलन आयोजित

बद्दी,सचिन बैंसल: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के परवाणू शाखा कार्यालय की ओर से विश्व मानक दिवस 2026 के अवसर...